Home » राजस्थान » Rising Rajasthan Summit 2024: राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Rising Rajasthan Summit 2024: राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

जयपुरः राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 का आज आगाज हो गया है. पीएम मोदी ने समिट का उद्घाटन किया. राइजिंग राजस्थान समिट से जुड़ी फिल्म को प्ले कर उद्घाटन किया. इससे पहले उद्घाटन सत्र में सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वागत भाषण दिया. भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि 5 साल में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के लिए प्रयासरत है. PM मोदी के नेतृत्व में प्रयासरत है. 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनेंगे. मुख्यमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों को भी बताया. उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश का अभूतपूर्व माहौल बना है. 35 लाख करोड़ से ज्यादा के MoU किए जा चुके है. राज्य की नई विकास यात्रा में सभी साथ दें. प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर समिट का शुभारंभ किया. 

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत कामान बढ़ा है. राजस्थान में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं. सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में विकास के नए आयामों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्ष में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित है. समिट में करीब 35 लाख करोड़ के MoU साइन किए जा चुके है. समिट में MSME कॉन्क्लेव और 12 क्षेत्रों के लिए थीमैटिक सत्र शामिल किए गए हैं. उद्योगपतियों की सुविधा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है.

राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य शामिलः

उद्घाटन सत्र में देश के जाने माने उद्योगपति, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, 5 हजार से अधिक निवेशक, कारोबार-व्यापार जगत के अधिकारी, डेलिगेट्स मौजूद है. उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी के साथ कुमार मंगलम बिड़ला, अनिल अग्रवाल, गौतम अडाणी, आनंद महिंद्रा, संजीव पुरी, अजय एस. श्रीराम सहित देश के कई उद्योगपति मंच साझा करेंगे. इन्वेस्टमेंट समिट उद्घाटन सत्र में जापान के राजदूत केइची ओएनओ भी मौजूद है.

विनिर्माण में बदलाव पर होगी चर्चाः

सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक हॉल A में उद्घाटन सत्र चलेगा. दोपहर 1:15 बजे से 2:30 बजे तक अतिथियों का लंच होगा. दोपहर 2:30 बजे से 4 बजे तक कंट्री सेशन आयोजित होगा. 5 अलग-अलग हॉल में सेशन आयोजित होंगे. हॉल C में समावेशी समाज को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी. हॉल D में उद्योग 4.0 के साथ विनिर्माण में बदलाव पर चर्चा होगी. हॉल E में क्षेत्रीय जल सुरक्षा पर प्रौद्योगिकी और गर्वनेंस द्वारा चर्चा हॉल F में जापान के साथ कंट्री सेशन होगा. हॉल G में मलेशिया के साथ कंट्री सेशन का आयोजन होगा. शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक अलग-अलग विषयों और कंट्री सेशन का आयोजन होगा. हॉल C में एक स्थायी ऊर्जा अर्थव्यवस्था की ओर विशेष पर चर्चा, हॉल D में समावेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विविधताओं को अपनाने पर चर्चा, हॉल E में भविष्य के लिए टिकाऊ खनन पर चर्चा, हॉल F में डेनमार्क के साथ कंट्री सेशन, हॉल G में ब्राजील के साथ कंट्री सेशन का आयोजन होगा.

कल्चरल इवेंट का होगा आयोजनः

समिट के पहले और दूसरे दिन कल्चरल इवेंट का भी आयोजन होगा. देश-दुनिया से आए निवेशकों और मेहमानों के लिए कल्चरल इवेंट होंगे. आज होटल रामबाग पैलेस में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की परफॉर्मेंस होगी. इस मौके पर हिस्टोरिकल राजस्थान कल्चरल पर प्रोजेक्शन मैपिंग का कार्यक्रम होगा. कल जय महल पैलेस होटल में मेहमानों के लिए कल्चरल इवेंट आयोजित होंगे. कल्चरल इवेंट में बॉलीवुड सिंगर रविन्द्र उपाध्याय अपनी प्रस्तुति देंगे. कल्चरल इवेंट के मौके पर राजस्थानी लोक नृत्य की भी प्रस्तुति होगी. इसमें प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र से आने वाले 100 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.

ट्रैफिक के लिए विशेष प्लानः

ट्रैफिक कन्ट्रोल रूम प्रभारी सुल्तान मान और उनकी टीम ने विशेष प्लान तैयार किया है. कार्यक्रम के दौरान शहर में विशेष यातायात व्यवस्था की गई है. एयरपोर्ट के आस-पास, बी-2 बाइपास से सीतापुरा पुलिया वाहनों की पार्किंग निषेध है. इसी तरह JECC के मुख्य मार्गों पर वाहनों की पार्किंग पूर्णतयाः निषेध रहेगी. अतिथियों के आगमन और प्रस्थान के दौरान यातायात डायवर्ट किया जाएगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन