Home » राजस्थान » जयपुर में कई छात्र नेता हिरासत में:वीआईपी मूवमेंट दौरान विरोध प्रदर्शन की थी आशंका, पुलिस थाने लेकर आई

जयपुर में कई छात्र नेता हिरासत में:वीआईपी मूवमेंट दौरान विरोध प्रदर्शन की थी आशंका, पुलिस थाने लेकर आई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयपुर दौरे के दौरान छात्रों के उपद्रव करने के इनपुट के बाद अलसुबह पुलिस ने दो दर्जन से अधिक छात्रों को उनके घर से डिटेन किया। जिस में अधिकांश छात्र एनएसयूआई के बताये जा रहे हैं। एएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास जाखड़ के घर भी सुबह पुलिस पहुंची। जाखड़ के घर के बाहर पुलिस जाप्त तैनात किया गया हैं। वहीं कुछ छात्र नेताओं को अलग अलग थानों में डिटेन कर के रखा गया हैं। इस प्रकार की पुलिस की कार्रवाई पर एनएसयूआई ने एक पोस्ट जारी की हैं। ट्वीटर पोस्ट एनएसयूआई राजस्थान हैंड से की गई है जब-जब तानाशाह डरता है, पुलिस को आगे करता है। सुबह- सुबह पुलिस ने प्रदेशाध्यक्ष @VinodJakharIN घर पहुंच गई और साथियों को डिटेन किया। प्रदेशाध्यक्ष जी के घर के बाहर पुलिस जाब्ता लगा रखा है !@NSUIRajasthan के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा घर से उठाया जा रहा ! तानाशाह युवाओं से डरता है , युवाओं को रोजगार और स्थाई नौकरियों की ज़रूरत है, ना कि काले झंडे दिखाने वालों को नज़रबंद करने की। प्रधानमंत्री जी, आपके दौरे पर विरोध का दमन नहीं, बल्कि रोजगार देने की चर्चा होनी चाहिए। देश के युवाओं की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती। #रोजगार_दो #लोकतंत्र_बचाओ

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान