Home » राजस्थान » जयपुर में PM बोले- राजस्थानियों का दिल बहुत बड़ा है:राजस्थान राइजिंग तो है ही रिलायबल भी है, चुनौतियों से टकराने का नाम राजस्थान है

जयपुर में PM बोले- राजस्थानियों का दिल बहुत बड़ा है:राजस्थान राइजिंग तो है ही रिलायबल भी है, चुनौतियों से टकराने का नाम राजस्थान है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- राजस्थान राइजिंग तो है ही रिलायबल भी है। राजस्थान रिसेप्टिव भी है। समय के साथ खुद को रिफाइन करना भी जानता है। चुनौतियों से टकराने का नाम राजस्थान है। नए अवसर बनाने का नाम है राजस्थान। राजस्थान के इस आर फैक्टर में एक और नाम जुड़ गया है। राजस्थान के लोगों ने भारी बहुमत से रिस्पोंसिव रिफॉर्मिव सरकार बनाई है। जिस तरह राजस्थान का क्षेत्रफल बड़ा है, उसी तरह यहां के लोगों का दिल भी बहुत बड़ा है।

राजस्थान के पास नेचुरल रिसोर्सेज हैं। राजस्थान के पास आधुनिक कनेक्टिविटी का नेटवर्क है। एक समृद्ध विरासत है। बहुत बड़ा लैंडमार्क है। बहुत ही बड़ी युवा शक्ति भी है। यानी रोड से लेकर रोडवेज, रेलवे तक। हॉस्पिटिलिटी से लेकर हैंडीक्राफ्ट तक, राजस्थान के पास बहुत कुछ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह करीब 10:10 बजे जयपुर पहुंचे। यहां सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी देखी और कपड़ों पर हैंड प्रिंटिंग की। सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम को वीरता के प्रतीक चंदन की लकड़ी से बनी तलवार भेंट की। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मोदी कार्यक्रम से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे और हरियाणा के लिए रवाना हुए।

35 लाख करोड़ का विभिन्न कंपनियों से MOU हुआ स्वागत भाषण में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- समिट से पहले ही सरकार 35 लाख करोड़ का विभिन्न कंपनियों से MOU कर चुकी है। इसका लाभ सीधे राजस्थान और यहां के लोगों को मिलेगा। अब कृषि के साथ ही उद्योगों को भी पर्याप्त पानी मिल पाएगा। हमने पहले साल में समिट का आयोजन इसलिए किया है कि अगले 4 सालों में हम निवेश को धरातल पर उतार सकें।

फोटो में देखिए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट समारोह…

सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंदन से बनी लकड़ी की तलवार भेंट की।
सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंदन से बनी लकड़ी की तलवार भेंट की।
जयपुर के सीतापुरा स्थित JECC में राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
जयपुर के सीतापुरा स्थित JECC में राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
जयपुर के JECC में लगी प्रदर्शनी में कपड़े पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद हैंड प्रिंटिंग का अनुभव लिया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन