Home » राजस्थान » शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ीजयपुर में शेयर:खुद को एक्सपर्ट बता 1 करोड़ रुपए का निवेश करवाया, तीन भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ीजयपुर में शेयर:खुद को एक्सपर्ट बता 1 करोड़ रुपए का निवेश करवाया, तीन भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज

जयपुर के मोती डूंगरी थाना पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत पर तीन सगे भाइयों पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि दोनों भाइयों ने खुद के शेयर मार्केट को समझाने वाला बता कर अलग-अलग बार में 1करोड़ रुपए निवेश करवा दिया। अब जब नुकसान हुआ है तो तीन भाइयों का कहना है कि उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। मोती डूंगरी थाने के जांच अधिकारी एएसआई जयपाल सिंह ने बताया कि प्रभजोत सिंह (28) पुत्र हरभजन सिंह निवासी राजापार्क की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई हैं। आरोपी जसकीरत सिंह गोगिया, देवेन्द्र सिंह गोगिया,तरुणदीप गोगिया सहित कुछ अन्य लोगों ने मिल कर उस के साथ षड्यंत्र कर उसका एक करोड़ रुपए शेयर मार्केट में लगा दिया। जो पैसा डूब गया, पीड़ित ने कई बार सभी से पैसा वापस लौटने के लिए कहा लेकिन तीनों ने मना कर दिया। पीड़ित के पास सबूत है कि आरोपियों ने उसे षड़यंत्र के तहत इस जाल में फंसा और उसका पैसा शेयर मार्केट में लगा कर उसे 1करोड़ रुपए का नुकसान दिया। पीड़ित की शिकायत पर तीनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। पीड़ित से पैसा के संबंध में जांच की जा रही हैं। इसके बाद आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान