जयपुर के बस्सी इलाके में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर ट्रक ने खड़ी पुलिस वैन (PCR) को टक्कर मार दी। एक पुलिसकर्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा घायल है। पिछले
की टक्कर से एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। कॉन्स्टेबल अतर सिंह थाने की पीसीआर जीप में तैनात थे। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हो गया।
मामला थाने के राजाधोक टोल प्लाजा के पास रात करीब साढ़े 12 बजे का है। सात दिन में ये तीसरा बड़ा हादसा है, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।
टोल प्लाजा के पास खड़ी थी जीप, खाना खाकर लौट रहे थे

बस्सी थाना अधिकारी राजीव यदुवंशी ने बताया कि थाने की पीसीआर राजाधोक टोल प्लाजा पर खड़ी थी। इसमें एक हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल अतर (55) सिंह की ड्यूटी थी। अतर सिंह पीसीआर के ड्राइवर थे। दोनों रात में टोल के पास ही एक ढाबे पर खाना खाने के बाद पीसीआर की तरफ जा रहे थे।
हेड कॉन्स्टेबल जीप में पहले ही बैठ चुका था। इसी दौरान पीसीआर के पास पहुंचते ही जयपुर से भरतपुर की तरफ जा रहे ट्रक ड्राइवर रामकेश मीणा ने अतर सिंह को टक्कर मार दी। अतर सिंह को टक्कर लगने के बाद ट्रक ड्राइवर ने पीसीआर को भी चपेट में ले लिया। ट्रक इतना स्पीड में था कि वहां खड़े दो और गाड़ियों को उसने टक्कर मार दी।
कॉन्स्टेबल की मौके पर मौत,ट्रक ड्राइवर घायल
हादसे की सूचना मिलने पर बस्सी थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। हादसे में ट्रक के आगे का पूरा हिस्सा बिखर गया। वहीं अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अतर सिंह थाने में पिछले तीन साल से तैनात थे।
टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर भी गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकाला और एसएमएस हॉस्पिटल भर्ती करवाया। इधर, घटना के बाद पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।





