Home » राजस्थान » जयपुर में बंधक बनाकर नाबालिग लड़की से गैंगरेप:धोखे से घर ले गए पड़ोसी, विरोध करने पर की मारपीट

जयपुर में बंधक बनाकर नाबालिग लड़की से गैंगरेप:धोखे से घर ले गए पड़ोसी, विरोध करने पर की मारपीट

जयपुर में बंधक बनाकर एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से अपने घर ले जाकर दो पड़ोसियों ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर मारपीट कर डराया-धमकाया। जवाहर सर्किल थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- जगतपुरा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कॉलोनी में रहने वाले दो लड़कों ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया है। शिकायत में बताया- एक ही कॉलोनी में रहने के कारण आरोपियों को जानते हैं। पड़ोसी होने के कारण नाबालिग बेटी की भी आरोपियों से बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि दोनों आरोपी पड़ोसी उसके नाबालिग बेटी से मिले। बहला-फुसलाकर धोखे से दोनों आरोपी उसे अपने घर पर ले गए।

कमरे में बंद कर आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे साथ मारपीट कर डराया-धमकाया। नशे की हालत में उसके साथ गैंगरेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। डरी-सहमी होने के कारण नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को इस बारे में नहीं बताया। नाबालिग बेटी को उदास देखकर परिजनों के पूछने पर आपबीती सुनाई। आरोपियों की करतूत का पता चलने पर नाबालिग पीड़िता के पिता ने जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)