Home » जयपुर » अलवर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

अलवर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

अलवर में आरोपी बसन्त कुमार परसोया हाल तहसीलदार गोविन्दगढ़ जिला अलवर को और उनके लिये रिश्वत लेते उनके दलाल रवि उर्फ रिंकू को 1,50000 रूपये के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा आज कार्यवाही करते हुये बसन्त कुमार परसोया हाल तहसीलदार गोविन्दगढ जिला अलवर को एवं उनके रिश्वत लेते हुए दलाल रवि उर्फ रिंकू हाल केयर टेकर गौरव गुलाटी फार्म हाउस ग्राम सिरमौर तहसील गोविन्दगढ़ जिला अलवर प्राईवेट व्यक्ति द्वारा 1,50000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी.चौकी अलवर को एक शिकायंत इस आशय की मिली कि परिवादी को वसीयत के आधार पर उसकी मौसी (ताईजी) के हिस्से की जमीन को परिवादी के नाम चढवाने के लिये तहसील गोविन्दगढ़ मे कागजात लगाये तो उन्होने उसको पटवारी व ग्राम पंचायत चिडवाई सरपंच को आगे भेज दी थी।पटवारी व सरपंच ग्राम पंचायत चिडवाई ने उक्त वसीयत रजिस्टर्ड नही होने के कारण जमीन बबली के नाम करने का ही इन्द्राज किया।जिस पर परिवादी ने उप खण्ड अधिकारी गोविन्दगढ के न्यायालय में अपील की तो उप खण्ड अधिकारी नें परिवादी के हक में हिस्सा चढ़ाने का आदेश 3.12.2025 को तहसीलदार गोविन्दगढ के नाम से आदेश जारी किया।उक्त आदेश की कम में परिवादी द्वारा तहसीलदार गोविन्दगढ को पुनःअपनी जमीन के कागजात पेश किये तो उन्होने फाईल को अपने पास रखने और उस पर सुनवाई शुरू कर दी।उक्त भूमि को परिवादी के हक में हिस्सा चढ़ाने के लिये दलाल श्री रवि उर्फ रिंकु के मार्फत 500000/- लांख रूपये की रिश्वत की मांगकर परेशान किया जा रहा है।दौराने सत्यापन दिनांक 13.03.2026 को आरोपी तहसीलदार आरोपी दलाल रवि उर्फ रिंकू के कहने पर गौरव गुलाटी के ग्राम सिरमौर स्थित फार्म हाउस पर पहुंचकर परिवादी से बातचीत कर 3,50000/- रूपये की मांग करना पाया गया।

जिसपर अनिल कयाल उप महानिरीक्षक पुलिस-चतुर्थ के सुपरवीजन में ए.सी.बी.चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान उप अधीक्षक पुलिस द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए बसन्त परसोया हाल तहसीलदार गोविन्दगढ जिला अलवर के लिये उसके दलाल श्री रवि उर्फ रिंकू हाल प्राईवेट व्यक्ति के मार्फत परिवादी से पहली किस्त के रूप में 1,50000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा श्री बंसत परसोया तहसीलदार को तहसील कार्यालय गोविन्दगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पुछताछ एवं कार्यवाही जारी है।एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्जकर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)