जयपुर में शुक्रवार सुबह एलपीजी टैंकर में ब्लास्ट के बाद अजमेर हाईवे पर दहशत मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आए। हादसे में 12 लोग जिंदा जल गए। 32 लोग झुलस गए। इस दौरान भयावह मंजर दिखा। आग से झुलसे लोग सड़क पर भागते हुए दिखे। रास्ते से गुजर रही गाड़ियों में बैठे दिखे।

घटनास्थल के आसपास आग फैलती गई। आग के बीच लोग जान बचाने के लिए दौड़ते हुए दिखे।

आग की ऊंची लपटें आसमान में उठने लगीं। जो कई किलोमीटर दूर से नजर आ रही थीं।

हादसे के बाद अजमेर हाईवे पर घटना स्थल से आग तेजी से फैलती गई।

आग से झुलसे लोग जान बचाने के लिए कपड़े उतार कर सड़क पर भागते हुए नजर आए।

आग से बुरी तरह झुलसे व्यक्तियों को लोगों ने कार में बैठाकर हॉस्पिटल पहुंचाया।

लोग जान बचाने के लिए घटनास्थल से दूर जाकर खाली इलाकों में बैठ गए।

आग की चपेट में आई स्लीपर बस पूरी तरह जल गई। यह बस उदयपुर से जयपुर आ रही थी। इसमें 34 यात्री सवार थे।

जैसे ही हादसा हुआ, मौके से गुजर रही गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और पूरी तरह जल गईं।

एलपीजी टैंकर में ब्लास्ट इतनी तेज हुआ कि पास में ही एक गैरेज में खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने की कोशिश करतीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां।

यह एलपीजी से भरा गैस टैंकर है। इसी में धमाके के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।

हाईवे पर आग फैलते ही गाड़ियां एक ऑटो को टक्कर मारते हुए आगे निकल गईं। इस दौरान ऑटो ड्राइवर शत्रुघ्न का चेहरा झुलस गया।

आग लगने के कारण जिंदा जले लोगों को रेस्क्यू टीमों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।

क्रेन की मदद से गाड़ियों को अजमेर हाईवे के बीच से हटाया गया।

घटनास्थल पर एक और गैस टैंकर भी था। जो आग की चपेट में आने से बच गया, वरना यह हादसा और भयावह हो सकता था।

आग के कारण उदयपुर से जयपुर आ रही स्लीपर बस पूरी तरह से जल गई।

जयपुर में एसएमएस हॉस्पिटल में शव देखकर बिलख पड़े परिजन।

Author: Kashish Bohra
Post Views: 76






