Home » राजस्थान » जयपुर में युवक का किडनैप, 10 लाख की फिरौती मांगी:मारपीट कर कार में डाल ले गए बदमाश, वॉट्सऐप कॉल पर हत्या की दी धमकी

जयपुर में युवक का किडनैप, 10 लाख की फिरौती मांगी:मारपीट कर कार में डाल ले गए बदमाश, वॉट्सऐप कॉल पर हत्या की दी धमकी

जयपुर में एक युवक का किडनैप कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। मारपीट कर बदमाश जबरन उसको कार में डालकर किडनैप कर ले गए। वॉट्सऐप कॉल कर 10 लाख रुपए की फिरौती नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी। मुहाना थाना पुलिस ने तुरंत लोकेशन के आधार पर किडनैप युवक को सुरक्षित छुड़वाकर तीन बदमाशों को राउंडअप किया है। मामले में फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

SI मुकेश कुमार ने बताया- शिव शक्ति विहार मुहान निवासी हंसराज जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सुमेर नगर विस्तार मानसरोवर में उनका एचडी बार एण्ड रेस्टोरेंट चलता है। जिसमें पीपलू टोंक निवासी मनीष चौधरी काम करता है। गुरुवार रात करीब 11 बजे बेलेनो कार और 2 बाइक पर 6-7 बदमाश आए। बार के बाहर से मारपीट कर मनीष को जबरन कार में डालकर किडनैप कर ले गए।

करीब आधे घंटे बाद बदमाशों ने वॉट्सऐप कॉल किया। मनीष को छोड़ने के बदले 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। रुपए नहीं देने पर मनीष को जान से मार डालने की धमकी दी। बार संचालक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना की। मुहाना थाना पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बदमाशों को ट्रेस करना शुरू किया। पुलिस टीम ने किडनैप मनीष को सुरक्षित छुड़वा तीन बदमाशों को पकड़ लिया। मामले में फरार बदमाश और मास्टर माइंड की तलाश की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक