Home » राजस्थान » जयपुर में खाली प्लाट में मिला मानव भ्रूण:कचरे के ढेर में था फेंका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जयपुर में खाली प्लाट में मिला मानव भ्रूण:कचरे के ढेर में था फेंका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जयपुर में खाली प्लाट में शुक्रवार शाम मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। कचरे के ढेर में भ्रूण को फेंका गया था। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भ्रूण को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज CCTV फुटेज खंगालने के साथ तलाश शुरू कर दी है।

ASI अलीमुद्दीन खान ने बताया- महावीर नगर टोंक रोड स्थित एक खाली प्लाट में मानव भ्रूण मिला है। खाली प्लाट पड़ा होने के कारण स्थानीय लोग उसमें कचरा डाल देते है। खाली प्लाट में कचरे के ढेर में अज्ञात परिजनों ने भ्रूण फेंक दिया। शाम करीब 5 बजे कचरा फेंकने जाने पर ढेर में मानव भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। मानव भ्रूण मिलने का पता चलने पर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई।

मालपुरा गेट थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि भ्रूण करीब 4 महीने का है। गर्भपात होने के बाद अज्ञात परिजनों ने भ्रूण को कचरे के ढेर में फेंक दिया। पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगालने के साथ अज्ञात परिजनों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान