Home » राजस्थान » जयपुर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज:सीएम आवास घेरने जा रहे थे, पुलिस से भिड़े, वाटर कैनन चलाकर खदेड़ा

जयपुर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज:सीएम आवास घेरने जा रहे थे, पुलिस से भिड़े, वाटर कैनन चलाकर खदेड़ा

जयपुर में बेरोजगारी और नशे के विरोध में सीएम आवास घेरने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए।। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इससे पहले प्रदर्शन में शहीद स्मारक पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी पहुंचे थे।

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा- राजस्थान और देश में जिस प्रकार युवाओं को ठगा जा रहा है। नौकरी के नाम पर नशा दिया जा रहा है।

यूथ कांग्रेस इसके विरोध में नौकरी दो-नशा नहीं अभियान पूरे देश में चला रही है। शनिवार को जयपुर में भी सुबह 11 बजे धरना-प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी। इसके बाद वे सीएम आवास की ओर जा रहे थे।

जयपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े PHOTOS…

जयपुर में हो रहे प्रदर्शन के लिए प्रदेश भर से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे हैं।
जयपुर में हो रहे प्रदर्शन के लिए प्रदेश भर से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे हैं।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई पुलिसवाले भी गिर गए।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई पुलिसवाले भी गिर गए।
वाटर कैनन चालकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के दौरान कई पुलिसवालों को भी चोट आई है।
वाटर कैनन चालकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के दौरान कई पुलिसवालों को भी चोट आई है।
पुलिस के जवान और यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई।
पुलिस के जवान और यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई।
यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए शहीद स्मारक के बाहर सड़क पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए शहीद स्मारक के बाहर सड़क पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए सड़क पर बैरिकेड्स लगाए गए थे।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए सड़क पर बैरिकेड्स लगाए गए थे।
प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शहीद स्मारक पहुंचे। उन्होंने किसानों व युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा।
प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शहीद स्मारक पहुंचे। उन्होंने किसानों व युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान