Home » राजस्थान » टोल मांगने पर तस्करों ने कर दी फायरिंग, VIDEO:पुलिस पीछे लगी तो 120 की स्पीड में दौड़ाया ट्रक, डोडा-पोस्त लेकर जा रहे थे

टोल मांगने पर तस्करों ने कर दी फायरिंग, VIDEO:पुलिस पीछे लगी तो 120 की स्पीड में दौड़ाया ट्रक, डोडा-पोस्त लेकर जा रहे थे

टोल देने की बात पर शनिवार को जाडन टोल नाके पर ट्रक चालक और टोलकर्मी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नशे में धुत्त ट्रक चालक ने टोल कर्मी पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। फिर बिना टोल दिए 120 की रफ्तार में ट्रक दौड़ा दिया।

सूचना पर पुलिस पीछे लगी तो ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ा दी। रास्त में एक बस और आइसक्रीम के ठेले को टक्कर मारकर ट्रक चालक गाड़ी को जोधपुर बाइपास पर ले गए। बेकाबू ट्रक सड़क किनारे करीब 5 फीट का नाला पार कर झाड़ियों में फंस गया।

पुलिस ने ट्रक सवार दोनों घायल युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान जब ट्रक की तलाशी की गई तो उसमें डोडा पोस्त भरा हुआ था। मौके पर सीओ ग्रामीण रतनाराम देवासी, सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक सवार दोनों युवक टोलकर्मी पर फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है।

200 रुपए के टोल पर हुआ था विवाद पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि दोनों आरोपी ट्रक लेकर जोधपुर सोजत से पाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जाडन टोल नाके पर सुबह साढ़े 11 बजे टोलकर्मी से 200 रुपए के टोल पर विवाद हो गया। ट्रक सवार दोनों युवकों ने केबिन में बैठे टोलकर्मी पर फायरिंग कर दी और बिना टोल दिए रवाना हो गए। इसके टोलकर्मी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ट्रक के पीछे लगी।

हाईवे पर दौड़ा बेकाबू ट्रक, बोलेरो पीछे छुटी पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुलिस को देखकर रफ्तार तेज कर दी। इस दौरान ट्रक करीब 120 की रफ्तार से हाईवे पर दौड़ रहा था। इससे हाईवे पर अन्य वाहन चालकों में दहशत फैल गई। ट्रक ने पीछा कर रही पुलिस की बोलेरो को भी काफी पीछे छोड़ दिया था। लेकिन रफ्तार अधिक होने से ट्रक असंतुलित हो गया। जिससे वह बस और एक ठेले वाले को टक्कर मारने के बाद पुनायता औद्योगिक क्षेत्र में सड़क से नीचे उतरा और करीब 5 फीट चौड़े नाले को पारकर खाई व झाड़ियों में जाकर फंस गया। इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस टीम ने बाहर निकाला।

हादसे में ट्रक सवार महेंद्र पुत्र बाबूलाल निवासी झवर (जोधपुर) और मोगड़ा (जोधपुर) निवासी राकेश पुत्र कालूराम घायल हो गए। दोनों फिलहाल बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले में डोडा पोस्त को लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक के परमिट को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक