Home » राजस्थान » जयपुर में स्कूल छात्रा का किडनैप:पढ़ने के लिए गई थी स्कूल, छुट्टी के बाद वापस नहीं लौटी घर

जयपुर में स्कूल छात्रा का किडनैप:पढ़ने के लिए गई थी स्कूल, छुट्टी के बाद वापस नहीं लौटी घर

जयपुर में स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के किडनैप का मामला सामने आया है। नाबालिग छात्रा स्कूल में पढ़ने गई थी। छुट्‌टी होने के बाद वापस घर नहीं लौटी। मुहाना थाने में नाबालिग छात्रा के पिता ने FIR दर्ज करवाई है। पुलिस स्कूल छात्रा की तलाश में जुटी है।

एसआई शंकर लाल ने बताया- मुहाना निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 16 साल की बेटी का किडनैप हुआ है। नाबालिग बेटी रामपुरा रोड मुहाना स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ती है। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे उसे स्कूल में पढ़ने के लिए छोड़कर आए थे। शाम करीब 4 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर नाबालिग बेटी वापस घर नहीं लौटी।

भाई के लेने पहुंचने पर नाबालिग छात्रा स्कूल में नहीं मिली। लापता हुई नाबालिग बेटी की परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की। काफी कोशिशों के बाद भी नाबालिग बेटी के नहीं मिलने पर मुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस स्कूल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ नाबालिग छात्रा की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान