Home » राजस्थान » बच्चा होने का झांसा देकर रुपए ठगे,एक साल बाद लौटी:ठग महिला को पकड़ा, पीड़ित और पड़ोसियों ने लात-घूसों से पीटा

बच्चा होने का झांसा देकर रुपए ठगे,एक साल बाद लौटी:ठग महिला को पकड़ा, पीड़ित और पड़ोसियों ने लात-घूसों से पीटा

अलवर में दवा देकर बच्चा होने का दावा करने वाली महिला को पकड़ा गया है। महिला झांसा देकर पीड़ित के कानों के टॉप्स और रुपए ठगकर भागी थी। अब एक साल बाद वापस पीड़ित के घर पहुंची तो उसे लात-घूसों से पीटा गया। पड़ोसियों ने भी ठग महिला को घेरकर मारा, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

मामला अरावली विहार थाना क्षेत्र के नयाबास का है। एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया- मामला आज सुबह करीब 11 बजे का है। ठग महिला गुड्डी महवा निवासी दौसा को थाने लेकर आए है। उसने कबलू किया है कि वह पीड़ित महिला की कुंडन और रुपए लेकर गई थी।

ये है आरोपी महिला गुड्डी। जो खुद को महवा दौसा की बताती है। जिसे बाद में पुलिस ले गई। जिसके बैग से बहोश करने की दवा भी मिली।
ये है आरोपी महिला गुड्डी। जो खुद को महवा दौसा की बताती है। जिसे बाद में पुलिस ले गई। जिसके बैग से बहोश करने की दवा भी मिली।

पीड़ित महिला से रुपए ठगकर भागी थी

नयाबास में जैन बीएडी कॉलेज के पास रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया- उसके 9 साल से बच्चा नहीं हुआ था। दिसंबर 2023 को ठग महिला उनके घर आई। उसने दावा किया कि उसकी दवा से बच्चा हो जाएगा। उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। पहले ठग महिला ने दवा के एक हजार रुपए मांगे थे।

इसके बाद गारंटी से बच्चा होने का दावा कर साढे़ 17 हजार रुपए लिए। इसके बाद दवा लाने का कहकर चली गई। उसके बाद कानों के टॉप्स भी गायब मिले थे। परिवार वालों ने उसे ढूंढा लेकिन नहीं मिली।

पीटने का वीडियो आया सामने एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं उसे पीटते नजर आ रही है। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और ठग महिला को पकड़कर थाने लेकर गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान