Home » राष्ट्रीय » आतिशी बोलीं-अजय माकन पर 24 घंटे में कार्रवाई करे कांग्रेस:वरना I.N.D.I.A गठबंधन से बाहर करने की मांग करेंगे, ये केजरीवाल को एंटी-नेशनल कहते हैं

आतिशी बोलीं-अजय माकन पर 24 घंटे में कार्रवाई करे कांग्रेस:वरना I.N.D.I.A गठबंधन से बाहर करने की मांग करेंगे, ये केजरीवाल को एंटी-नेशनल कहते हैं

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच बयानों को लेकर टकराव शुरू हो गया है। दिल्ली की CM आतिशी और सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि, ‘कांग्रेस नेता अजय माकन हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को एंटी-नेशनल कहते हैं। क्या उन्होंने भाजपा के किसी नेता के खिलाफ ऐसा आरोप लगाया।’

आतिशी ने कहा, ‘हम कांग्रेस पार्टी से मांग करते हैं कि वे माकन के खिलाफ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करें। वरना हम I.N.D.I.A ब्लॉक से कांग्रेस पार्टी को अलग करने के लिए अन्य विपक्षी दलों से बात करेंगे।’

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी भाजपा के पक्ष में खड़ी हो गई है। कांग्रेस हर वो काम कर रही है, जिससे भाजपा को चुनाव में फायदा हो। दिल्ली के अंदर कांग्रेस के नेता हैं अजय माकन। वो भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। वो भाजपा के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं।’

माकन ने केजरीवाल को फर्जीवाल कहा था कांग्रेस नेता अजय माकन ने 25 दिसंबर को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को देश का फ्रॉड किंग यानी सबसे बड़ा धोखेबाज बताया। माकन ने कहा कि अगर केजरीवाल को एक शब्द में परिभाषित करना हो, तो वो शब्द ‘फर्जीवाल’ होगा।

माकन ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन में आना कांग्रेस की भूल थी, जिसे अब सुधारा जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि यह उनकी निजी राय है। माकन कांग्रेस की तरफ से AAP और भाजपा के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज करने के दौरान ये बातें कही।

अजय माकन ने कहा कि 2013 में 40 दिन के लिए AAP को सपोर्ट करने की वजह से ही आज दिल्ली में कांग्रेस की हालत खराब हुई है।
अजय माकन ने कहा कि 2013 में 40 दिन के लिए AAP को सपोर्ट करने की वजह से ही आज दिल्ली में कांग्रेस की हालत खराब हुई है।

भाजपा ने केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया महिला सम्मान योजना को लेकर भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं काे हिरासत में लिया है।

भाजपा महिला मोर्चा की दिल्ली अध्यक्ष ऋचा पांडे का आरोप है कि केजरीवाल ने पंजाब में भी महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। दिल्ली में ऐसा ही वादा कर जनता को ठगा जा रहा है।

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष योगिता सिंह ने कहा- आम आदमी पार्टी फर्जी तरीके से लोगों का रजिस्ट्रेशन करवा रही है। इसके माध्यम से उनका पर्सनल डाटा भी कलेक्ट करने की कोशिश विधानसभा चुनाव से पहले की जा रही है। हम लोग इसकी शिकायत पुलिस में भी करेंगे।

दिल्ली महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के फिरोजशाह रोड स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
दिल्ली महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के फिरोजशाह रोड स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की युवा कांग्रेस ने 25 दिसंबर को आम आदमी पार्टी के दिल्ली में मुफ्त इलाज, महिलाओं को ₹2100 देने के ऐलान के खिलाफ पुलिस में केस किया। प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि हमने पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन में केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी करने को लेकर शिकायत की है। जब सरकार के विभाग इन दो स्कीम से इनकार कर रहे हैं, तब AAP ऐसे कैसे दावा कर सकती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक