Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान में घना कोहरा, विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम:जयपुर, अजमेर समेत कई जिलों में पारा 6 डिग्री तक गिरा, गलन बढ़ी

राजस्थान में घना कोहरा, विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम:जयपुर, अजमेर समेत कई जिलों में पारा 6 डिग्री तक गिरा, गलन बढ़ी

पूरा राजस्थान घने कोहरे की आगोश में है। कई शहरों में तो विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम हो गई है। जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जयपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, सीकर सहित तमाम शहरों में कोहरे के कारण गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। कड़ाके की ठंड के साथ गलन है। मौसम विभाग ने सोमवार को 12 जिलों में कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

जैसलमेर शहर की गड़ीसर झील में छतरी आज सुबह कोहरे के कारण धुंधली नजर आई।
जैसलमेर शहर की गड़ीसर झील में छतरी आज सुबह कोहरे के कारण धुंधली नजर आई।

उधर, बारिश का दौर थमने के साथ ही राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। जयपुर, सीकर, चूरू, अजमेर समेत कई शहरों में रात का मिनिमम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कोहरे और कोल्ड-वेव के चलते सोमवार सुबह कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ।

मौसम विशेषज्ञों ने अगले 3-4 दिन राजस्थान में इसी तरह की सर्दी रहने की संभावना जताई है। साथ ही न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट होने की संभावना जताई है। जैसलमेर शहर में आज सुबह से घना कोहरा है। कई जगह विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम है। शहर की गढ़ीसर झील की छतरी किनारे से धुंधली नजर आई। वहीं सोनार फोर्ट से शहर घना कोहरे के आगोश में नजर आया।

जैसलमेर के सोनार किले से शहर धुंध में लिपटा नजर आया।
जैसलमेर के सोनार किले से शहर धुंध में लिपटा नजर आया।

जयपुर शहर में में सोमवार सुबह 7.30 बजे तक कोहरा नजर आया। कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रही। ड्राइवर गाड़ी की लाइट जलाकर चलते दिखे। दुपहिया चलाने वालों को सर्द हवा और ठंड से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जयपुर शहर में सुबह 7.30 बजे जेएलएन मार्ग और बजाजनगर में हल्का कोहरा रहा।
जयपुर शहर में सुबह 7.30 बजे जेएलएन मार्ग और बजाजनगर में हल्का कोहरा रहा।

कोहरा-कड़ाके की ठंड का दौर जारी सवाई माधोपुर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही। सवाई माधोपुर में मावठ के बाद तेज सर्दी का दौर जारी है। यहां शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सवाई माधोपुर शहर में सोमवार सुबह 7.30 बजे के करीब घना कोहरा रहा।
सवाई माधोपुर शहर में सोमवार सुबह 7.30 बजे के करीब घना कोहरा रहा।

जोधपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार सुबह हल्की धुंध नजर आई। हालांकि आज कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, दौसा में मौसम पूरी तरह साफ है, लेकिन ठंड का असर बढ गया है। सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 3 दिनों में तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

जोधपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में सोमवार सुबह हल्की धुंध नजर आई।
जोधपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में सोमवार सुबह हल्की धुंध नजर आई।

टोंक के ग्रामीण इलाकों को सोमवार को लगातार आठवें दिन कोहरा पड़ा। सोमवार को कोहरे का असर रविवार के मुकाबले ज्यादा है। आज विजिबिलिटी 20 मीटर से कम रही। सीकर में आज कोहरा और ओस का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी कोहरा रहेगा।

सीकर के रानोली गांव में सोमवार सुबह फसलों पर ओस की बूंदें दिखीं। इलाके में हल्का कोहरा भी है।
सीकर के रानोली गांव में सोमवार सुबह फसलों पर ओस की बूंदें दिखीं। इलाके में हल्का कोहरा भी है।

पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में कोहरा छाया रहा। सीकर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जयपुर, अलवर, नागौर, दौसा और भरतपुर जिले में कोल्ड-वेव चली। इससे इन शहरों में दिनभर गलन और तेज सर्दी रही। इन शहरों के अलावा कोटा, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के इलाकों में दोपहर बाद आसमान साफ होने के साथ धूप निकली, जिससे लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली।

कल सबसे ज्यादा दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 24, जैसलमेर, जोधपुर में 23, चित्तौड़गढ़ में 22.6, डूंगरपुर में 21.8, जयपुर में 17.9, अजमेर में 19.3, अलवर में 17.2, उदयपुर में 20.7 और कोटा में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अलवर शहर से 30 किलोमीटर दूर जिंदोली इलाके में सोमवार सुबह हल्का कोहरा नजर आया। जिले में तेज सर्दी का दौर जारी है।
अलवर शहर से 30 किलोमीटर दूर जिंदोली इलाके में सोमवार सुबह हल्का कोहरा नजर आया। जिले में तेज सर्दी का दौर जारी है।

गंगानगर, हनुमानगढ़ समेत उत्तरी राजस्थान में में कोल्ड-डे राजस्थान में कल सबसे ठंडा दिन गंगानगर जिले में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हनुमानगढ़ जिले के भी अधिकांश हिस्सों में कल पूरे दिन कोहरे और शीतलहर के प्रभाव से दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। बीकानेर में अधिकतम तापमान 16.2, चूरू में 15.7, फतेहपुर (सीकर) में 15.5, पिलानी (झुंझुनूं) में 14.6 और सीकर में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरा राज्य में बारिश थमने के साथ ही रात के तापमान में भी बड़ी गिरावट हुई। सीकर 6.5, जयपुर 6, पिलानी 5.8, अजमेर 6.5, भीलवाड़ा 6.2, कोटा 4.6, उदयपुर 7.8, चूरू 6.1, सिरोही 5, फतेहपुर 6.5 और करौली में 5 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। तापमान में हुई इतनी बड़ी गिरावट से इन शहरों में सर्दी अचानक से तेज हो गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक