Home » राजस्थान » जयपुर में पुलिस अधिकारी के घर चोरी:नाइट गश्त में थी ड्यूटी, परिवार गया हुआ था गांव

जयपुर में पुलिस अधिकारी के घर चोरी:नाइट गश्त में थी ड्यूटी, परिवार गया हुआ था गांव

जयपुर में एक पुलिस अधिकारी के घर चोरी का मामला सामने आया है। उनका परिवार गांव गया था। नाइट गश्त में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। मेन गेट का लॉक तोड़कर घुसे बदमाश लाखों रुपए के गहने-कैश चोरी कर ले गए। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं।

पुलिस ने बताया- मुरलीपुरा के आर्य नगर में रहने वाले सीताराम (58) के घर चोरी हुई है। वह राजस्थान पुलिस में जयपुर में एडि.डीसीपी के पद पर कार्यरत है। 28 दिसम्बर को सुबह उनका परिवार रिश्तेदारों से मिलने गांव चला गया। 29 दिसम्बर की रात को नाइट गश्त में ड्यूटी होने के कारण वह घर लॉक कर चले गए। देर रात सूने मकान को बदमाशों ने चोरी की नीयत से निशाना बनाया।

दीवार कूदकर अंदर घुसे बदमाश मेन गेट का लॉक तोड़कर अंदर घुसे। अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और करीब 10 हजार रुपए चोरी कर ले गए। नाइट गश्त ड्यूटी पूरी कर सुबह घर लौटने पर चोरी का पता चला। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक