Home » मनोरंजन » जयपुर में हुआ पंजाबी सिंगर करण औजला का शो:देशभर से पहुंचे लोग, सिंगर की एक झलक के लिए साथियों के कंधे पर बैठे फैंस

जयपुर में हुआ पंजाबी सिंगर करण औजला का शो:देशभर से पहुंचे लोग, सिंगर की एक झलक के लिए साथियों के कंधे पर बैठे फैंस

पंजाबी म्यूजिक के स्टार करण औजला ने आज जयपुर के जेईसीसी (जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर) में परफोर्म किया। करण के शो में शामिल होने राजस्थान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से भी लोग पहुंचे । खास बात यह है कि इस कॉन्सर्ट में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जैजी बी भी गेस्ट परफॉर्मेंस देने पहुंचे।

बता दें कि करण औजला ‘इट वाज ऑल ए ड्रीम वर्ल्ड टूर’ कर रहे हैं। इस कॉन्सर्ट में फैंस बड़ी संख्या में शामिल हुए। जयपुर में भी करण औजला ने एक के बाद एक अपने हिट गानों की प्रस्तुति दी। इनमें हर गाने ने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया। इस दौरान लाइट, साउंड सिस्टम और करण औजला की एनर्जी ने शाम को यादगार बना दिया। करण ने जयपुर के दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा- आप सभी का प्यार मेरी प्रेरणा है। इस तरह का स्वागत पाकर मैं अभिभूत हूं।

शो में करण औजला को देखने के लिए लोग साथियों के कंधे पर बैठ गए।
शो में करण औजला को देखने के लिए लोग साथियों के कंधे पर बैठ गए।

फैंस बोले- ये सपना सच होने जैसा

इस कॉन्सर्ट को दर्शकों ने इस साल के अंत का सबसे शानदार इवेंट बताया। एक फैन ने कहा- करण औजला और जैजी बी को एक साथ परफॉर्म करते देखना किसी सपने के सच होने जैसा है।

करण औजला के शो में पहुंचे फैंस में सेल्फी का क्रेज दिखा।
करण औजला के शो में पहुंचे फैंस में सेल्फी का क्रेज दिखा।
शो से पहले विदेशी आर्टिस्ट ने भी दर्शकों के लिए परफोर्म किया।
शो से पहले विदेशी आर्टिस्ट ने भी दर्शकों के लिए परफोर्म किया।
करण औजला के आते ही स्टेज लाइट से जगमगा उठा।
करण औजला के आते ही स्टेज लाइट से जगमगा उठा।
करण को देखने के लिए फैंस अपने साथियों के कंधे पर बैठ गए।
करण को देखने के लिए फैंस अपने साथियों के कंधे पर बैठ गए।
करण औजला के साथ जैजी बी ने भी परफोर्म किया।
करण औजला के साथ जैजी बी ने भी परफोर्म किया।
दोस्तों और परिवार के साथ ग्रुप में पहुंचे फैंस।
दोस्तों और परिवार के साथ ग्रुप में पहुंचे फैंस।
करण औजला के शो की शुरुआत सिंगर आईकी के परफोर्मेंस से हुई।
करण औजला के शो की शुरुआत सिंगर आईकी के परफोर्मेंस से हुई।
देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग शो में शामिल होने पहुंचे।
देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग शो में शामिल होने पहुंचे।
शो में शामिल होने बड़ी संख्या में पहुंच लोग।
शो में शामिल होने बड़ी संख्या में पहुंच लोग।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक