Poola Jada
Home » राजस्थान » REET में पेपरलीक से बचने सुरक्षा कड़ी की गई:बायोमेट्रिक अटेंडेंस से होगी स्टूडेंट्स की एंट्री, गाड़ियों में जीपीएस लगेंगे; ट्रेजरी में रखे जाएंगे पेपर

REET में पेपरलीक से बचने सुरक्षा कड़ी की गई:बायोमेट्रिक अटेंडेंस से होगी स्टूडेंट्स की एंट्री, गाड़ियों में जीपीएस लगेंगे; ट्रेजरी में रखे जाएंगे पेपर

रीट के दौरान इस बार स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र में बायोमेट्रिक अटेंडेंस के बाद ही एंट्री दी जाएगी। यहां कोई भी ब्लैकलिस्टेड कर्मचारी तैनात नहीं होगा। शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुमार ने प्रदेश के सभी जिलों को उसके आदेश जारी किए।

शिक्षा सचिव ने बताया- रीट परीक्षा में 15 से 20 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है। ऐसे में जिला अधिकारी 5 जनवरी तक सभी नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाए। उन्होंने कहा- परीक्षा केंद्रों में भी सरकारी स्कूल और सरकारी कॉलेजों को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही रीट परीक्षा के लिए सभी जिलों में फील्ड सुपरवाइजर, वीक्षक, जोनल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश दिए।

पेपर लीक और डमी कैंडिडेट जैसी घटना को रोकने बायोमैट्रिक लागू किया

शिक्षा सचिव ने बताया- पेपर लीक और डमी कैंडिडेट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए रीट परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक अटेंडेस को अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही हर एग्जाम सेंटर पर दो पुरुष और दो महिला पुलिस कर्मचारियों तैनात किए जाएंगे। ताकि पुरुष और महिला अलग – अलग परीक्षार्थियों की अच्छे से जांच की जा सके।

उन्होंने बताया- परीक्षा के प्रश्न पत्र जिला ट्रेजरी में रखा जाना निर्धारित है। इसके लिए सीनियर आरएएस को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। वहीं, परीक्षा पत्र की सुरक्षा के लिए जिला कलेक्टर और एसपी को इंचार्ज बनाया गया है। इन सभी सुरक्षा मापदंडों के साथ ही रीट परीक्षा से जुड़ी सभी गतिविधियों की मिनट टू मिनट वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करवाई जाएगी। वहीं, प्रत्येक स्थान पर जहां परीक्षा से संबंधित काम होगा। वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

ब्लैकलिस्टेड कर्मचारी नहीं होंगे तैनात

उन्होंने बताया- ब्लैक लिस्टेड कर्मचारियों की नियुक्ति परीक्षा केंद्रों पर नहीं की जाएगी। इसके साथ ही पिछले सालों में जिन भी परीक्षा केंद्रों पर नकल या धांधली जैसी घटनाएं सामने आई हैं। उन सभी ब्लैक लिस्टेड परीक्षा केंद्रों को भी रीट परीक्षा से बाहर रखा गया है। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचना जरूरी होगा। वहीं, मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की परीक्षा केंद्र में एंट्री पर बैन रहेगी।

जीपीएस से लेस होंगे वाहन

वाहन की लोकेशन और रूट की जानकारी, वाहन की रफ़्तार और स्थिति का पता, चोरी या अनाधिकृत इस्तेमाल के मामले में अलर्ट, खराब होने या मीसिंग होने पर तुरंत मदद मिल सकेगी।

प्लान तैयार रखने के निर्देश

कृष्ण कुणाल ने इन सभी आदेशों को जिला स्तर पर 5 जनवरी तक शिक्षा सचिव ने सभी अधिकारियों को डे-टू-डे का प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं, प्रदेश में जिलों के गठन को लेकर हुए बदलाव के बाद अब नव निर्मित जिलों को लेकर नोटिफिकेशन अलग से जारी किया जाएगा।

शिक्षा संकुल में हुई बैठक

बता दें कि शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा संकुल में रीट 2024 की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें फरवरी में संभावित रीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर कई अहम फैसले किए गए। शिक्षा सचिव ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी को 5 जनवरी तक रीट परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने चेयरमैन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान महेश चंद्र शर्मा को सभी जिलों में जल्द से जल्द परीक्षा संचालन समिति का गठन करने के आदेश दिए। इस दौरान प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर और शिक्षा विभाग के आला अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक