Home » राजस्थान » जयपुर में न्यू ईयर पार्टी पर पुलिस की नजर:विशेष नाकाबंदी लगा होगी चेकिंग, बिना परमिशन प्रोग्राम पर होगी कार्रवाई

जयपुर में न्यू ईयर पार्टी पर पुलिस की नजर:विशेष नाकाबंदी लगा होगी चेकिंग, बिना परमिशन प्रोग्राम पर होगी कार्रवाई

जयपुर शहर में न्यू ईयर पार्टी को लेकर पुलिस की पैनी निगाह रखी जाएगी। 31 दिसम्बर को शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग के लिए विशेष नाकाबंदी रहेगी। बिना परमिशन प्रोग्राम करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया- न्यू ईयर पार्टी के जश्न को लेकर पुलिस की शहरभर में नजर रहेगी। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1500 पुलिसकर्मी व 300 होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। 31 दिसम्बर को शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग के लिए विशेष नाकाबंदी रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाते मिलने पर कार्रवाई कर वाहन को जब्त किया जाएगा।

बिना परमिशन न्यू ईयर पार्टी का आयोजन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि बाहर से आने वाले और होटल, गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं में ठहरने वाले संदिग्धों पर नजर रखें। सड़क पर वाहन खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम को लेकर सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान