Home » राजस्थान » अवैध मीट की दुकानों पर हेरिटेज निगम की बड़ी कार्रवाई:9 दुकानों को सीज कर नष्ट किया 150 किलों से ज्यादा मांस

अवैध मीट की दुकानों पर हेरिटेज निगम की बड़ी कार्रवाई:9 दुकानों को सीज कर नष्ट किया 150 किलों से ज्यादा मांस

अवैध रूप से मीट और मांस बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम हेरिटेज द्वारा अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम हेरिटेज की पशु प्रबंधन शाखा टीम ने गुरुवार को चांदपोल स्थित मस्जिद कुरेशियान के बाहर टीम को नियमों के विपरीत खुले में मांस बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सतर्कता शाखा उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और पशु प्रबंधन शाखा के चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश शर्मा संयुक्त कार्रवाई करते हुए चांदपोल इलाके में 9 दुकानों को सीज किया। वहीं 150 किलो से ज्यादा दूषित मीट और मांस को जब्त कर नष्ट किया।

नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर अरुण हसीजा ने बताया कि अवैध रूप से मीट और मांस बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम द्वारा अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज 9 दुकानों को सीज किया गया है। वहीं बड़ी संख्या में दूषित मीट और मांस को जब्त कर नष्ट करने के साथ ही नगद चालान भी काटे गए हैं। भविष्य में भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इसके साथ ही हेरिटेज निगम की सतर्कता शाखा ने परकोटे में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 स्थानों से अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शहर के बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, सुभाष चौक, आमेर रोड, चांदपोल बाजार, संजय सर्किल, अजमेर रोड, रामनगर मेट्रो स्टेशन, पुरानी चुंगी, न्यू सांगानेर रोड, सोडाला, भगवान दास रोड,न्यू गेट, अजमेरी गेट, घाट गेट, ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली बाईपास तक 32 स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जहां से 4 ट्रक सामान जब्त कर नकद चालन काटे गए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन