उदयपुर में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे एनएच-27 पर गोगुंदा-पिंडवाड़ा के पास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यह हादसा हुआ है। इस घटना में 9 लोग घायल हो गए हैं।
मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया था, इस कारण वह टैंपो से जाकर भिड़ गया। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से भाग गया।
एक्सीडेंट के बाद अफरा-तफरी मच गई और लाशें देर तक सड़कों पर पड़ी रही।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 116






