देशभर में सर्दी के बाद कोहरे और धुंध का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मौसम परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर एयर ट्रैफिक पर नजर आ रहा है। दिल्ली में बढ़ती सर्दी के साथ कोहरे की वजह से लगातार दिल्ली की फ्लाइट्स का डायवर्जन जयपुर एयरपोर्ट पर किया जा रहा है। शनिवार को अब तक दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली 12 फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट की जा चुकी है। जिसकी वजह से 1000 से ज्यादा पैसेंजर्स को जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ रहा है।
दरअसल, शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर बदलते मौसम की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इसके बाद अलग – अलग समय पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स अपने निर्धारित वक्त पर लैंड नहीं हो पाई।
वहीं, कोलकाता,चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, नागपुर और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली 12 फ्लाइट को आखिरी वक्त पर जयपुर डायवर्ट किया गया था। इनमें से 10 फ्लाइट्स डोमेस्टिक जबकि एक फ्लाइट इंटरनेशनल और एक चार्टर विमान शामिल है। जिन्हें अब मौसम साफ होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा फिलहाल यह विमान जयपुर एयरपोर्ट की पार्किंग एरिया में मौजूद है।
इन फ्लाइट को किया गया जयपुर डाइवर्ट
- इंडिगो की बेंगलुरु से दिल्ली की फ्लाइट 6E – 818
- इंडिगो की भुवनेश्वर से दिल्ली की फ्लाइट 6E – 2024
- इंडिगो की नागपुर से दिल्ली की फ्लाइट 6E – 2652
- इंडिगो की मंगलौर से दिल्ली की फ्लाइट 6E – 2344
- इंडिगो की मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट 6E – 651
- इंडिगो की हैदराबाद से दिल्ली की फ्लाइट 6E – 647
- स्पाइसजेट की मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट SG – 710
- स्पाइसजेट की सिलीगुड़ी से दिल्ली की फ्लाइट SG – 901
- स्पाइसजेट की गुवाहाटी से दिल्ली की फ्लाइट SG – 159
- स्पाइसजेट की चेन्नई से दिल्ली की फ्लाइट SG – 458
- वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी वियतजेट एयर की फ्लाइट VJ – 895
- बैंकॉक से दिल्ली जा रहे चार्टर विमान को भी जयपुर डायवर्ड किया गया है।
बता दें कि दिल्ली और एनसीआर के इलाके में शनिवार सुबह मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही आसमान ने धुंध की ओढ़ली। ऐसे में खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 12 फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया।






