Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान में 4 संभागों में हो सकती है बारिश:जयपुर-सीकर समेत कई शहर कोहरे से ढके, 10 से 12 जनवरी के बीच बदलेगा मौसम

राजस्थान में 4 संभागों में हो सकती है बारिश:जयपुर-सीकर समेत कई शहर कोहरे से ढके, 10 से 12 जनवरी के बीच बदलेगा मौसम

राजस्थान एक बार फिर कोहरे की चादर ओढ़े रहा। सोमवार सुबह जयपुर, कोटा, अलवर, दौसा, भरतपुर, अजमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर सहित कई जिलों में विजिबिलिटी काफी कम रही। विजिबिलिटी कम होने से हाईवे पर गाड़ियां रेंगती रहीं। जयपुर का नाहरगढ़, आमेर किला धुंध में छुप गए।

सोमवार सुबह नाहरगढ़ की पहाड़ियां कोहरे की चादर में लिपटी रहीं। घना कोहरे के कारण जयपुर में भी विजिबिलिटी बहुत कम रही।
सोमवार सुबह नाहरगढ़ की पहाड़ियां कोहरे की चादर में लिपटी रहीं। घना कोहरे के कारण जयपुर में भी विजिबिलिटी बहुत कम रही।

रविवार को जयपुर, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, करौली समेत अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 3 से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आज (सोमवार) भी जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के 19 जिलाें में घने कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार सुबह नाहरगढ़ का किला धुंध की आगोश में रहा।
सोमवार सुबह नाहरगढ़ का किला धुंध की आगोश में रहा।
जयपुर में मौसम का रंग। सोमवार सुबह जयपुर में काफी देर तक धुंध ने सूरज का रास्ता रोका।
जयपुर में मौसम का रंग। सोमवार सुबह जयपुर में काफी देर तक धुंध ने सूरज का रास्ता रोका।
सोमवार सुबह जयपुर स्थित नाहरगढ़ की पहाड़ी की सड़क पर घना कोहरा रहा।
सोमवार सुबह जयपुर स्थित नाहरगढ़ की पहाड़ी की सड़क पर घना कोहरा रहा।
घने कोहरे के कारण जयपुर में सुबह काफी ठंड रही। जलमहल के आसपास टूरिस्ट भी कम नजर आए।
घने कोहरे के कारण जयपुर में सुबह काफी ठंड रही। जलमहल के आसपास टूरिस्ट भी कम नजर आए।

मौसम विशेषज्ञों ने मकर संक्रांति से पहले राजस्थान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम के प्रभाव से 10 से 12 जनवरी के बीच जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाएंगे। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सोमवार सुबह हर्ष पर्वत से सीकर की धुंध कुछ ऐसी नजर आई।
सोमवार सुबह हर्ष पर्वत से सीकर की धुंध कुछ ऐसी नजर आई।

पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ समेत पूर्वी राजस्थान के जिलों में घना कोहरा रहा। इस कारण इन शहरों में कल दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्य में कल गंगानगर में सबसे ठंडा दिन रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोहरे के कारण यहां सुबह से लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिन में हवा चली और कड़ाके की सर्दी रही। हनुमानगढ़ जिले में भी कल अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिन का तापमान गिरा जयपुर में कल अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरकर 20.7 डिग्री सेल्सियस, पिलानी (झुंझुनूं) में 21.2, चूरू में 22.2, धौलपुर में 14.4, अलवर में 20.8, करौली में 17.4, सिरोही में 20.2, बीकानेर में 21.7, जोधपुर में 25.8, जैसलमेर में 22 और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन