Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान में आज तीन शहीदों को दी जाएगी अंतिम विदाई:शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर थाने के बाहर BJP MLA धरना पर बैठे

राजस्थान में आज तीन शहीदों को दी जाएगी अंतिम विदाई:शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर थाने के बाहर BJP MLA धरना पर बैठे

जम्मू कश्मीर कके बांदीपोरा में हुए हादसे में जान गंवाने वाले राजस्थान के दो जवानों का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन के कारण शहीद हुए सीकर के जवान को भी अंतिम विदाई दी जाएगी। सोमवार दोपहर उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचेगी। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

सीकर के रींगस में लाखनी निवासी सुल्तान सिंह बाजिया को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर रींगस थाने के सामने बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठे हैं। मौके पर एसडीएम बृजेश कुमार भी मौजूद हैं।
सीकर के रींगस में लाखनी निवासी सुल्तान सिंह बाजिया को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर रींगस थाने के सामने बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठे हैं। मौके पर एसडीएम बृजेश कुमार भी मौजूद हैं।

सीकर के रिंगस थाने के बाहर धरना शुरू हो गया है। रींगस (सीकर) के लाखनी गांव के जवान सुल्तान सिंह बाजिया के परिवार वालों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इनके साथ BJP विधायक सुभाष मील खंडेला, सांसद अमराराम, पूर्व चिकित्सा मंत्री बंशीधर बाजिया भी धरने पर बैठे हैं।

रींगस (सीकर) के लाखनी गांव के जवान सुल्तान सिंह बाजिया की पार्थिव देह रविवार रात लाई गई।
रींगस (सीकर) के लाखनी गांव के जवान सुल्तान सिंह बाजिया की पार्थिव देह रविवार रात लाई गई।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार (4 जनवरी) को सेना का ट्रक खाई में गिर गया था। हादसे में राजस्थान के दो जवान शहीद हो गए। बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़) के लांस नायक नितीश कुमार यादव और नागौर के जायल कस्बे के हवलदार हरिराम शहीद हुए। दोनों थल सेना में थे। वहीं, रींगस (सीकर) के लाखनी गांव के जवान सुल्तान सिंह बाजिया (35) की हिमस्खलन के कारण मौत हुई थी।

जम्मू कश्मीर हादसे में शहीद हुए जवानों को रविवार दोपहर करीब 11 बजे श्रद्धांजलि दी गई।
जम्मू कश्मीर हादसे में शहीद हुए जवानों को रविवार दोपहर करीब 11 बजे श्रद्धांजलि दी गई।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक