Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में परिचित ने किया युवती से रेप:एनर्जी ड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशा, विरोध पर जान से मारने की धमकी

जयपुर में परिचित ने किया युवती से रेप:एनर्जी ड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशा, विरोध पर जान से मारने की धमकी

जयपुर में परिचित युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। एनर्जी ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला बेहोशी की हालत में आरोपी ने रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (कोतवाली) राजेश कुमार शर्मा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- ब्रह्मपुरी निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी विकास से बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि मिलने के बहाने आरोपी विकास आया। एनर्जी ड्रिंक में धोखे से नशा मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया।

होश आने पर विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद कॉन्टैक्ट कर पुलिस कम्पलेंड करने पर भी मारने की धमकी दी। मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में FIR दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)