Home » राजस्थान » जयपुर में गांजा बेचते गिरफ्तार हुआ युवक:ढूंढते हुए खुद आते कस्टमर, खुद को भी नशे की लत लगी हुई

जयपुर में गांजा बेचते गिरफ्तार हुआ युवक:ढूंढते हुए खुद आते कस्टमर, खुद को भी नशे की लत लगी हुई

जयपुर में गांजा बेचते एक बदमाश को ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस तलाशी में 1.90 किलो गांजा जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पिछले काफी समय से गांजा सप्लाई का काम करना बताया है। काफी संख्या में कस्टमर उसे ढूंढते हुए खुद गांजा खरीदने आते है।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्विनी गौतम ने बताया- गांजा बेचते आरोपी प्रेम सिंह उर्फ हुकम सिंह (47) निवासी नायको का टीबा ट्रांसपोर्ट नगर को अरेस्ट किया है। मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर में रोडवेज बस डिपो के पास एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। पुलिस टीम ने सूचना पर घेराबंदी कर संदिग्ध को धर-दबोचा। तलाशी में उसके पास गांजा मिला।

पुलिस ने गांजा सप्लायर प्रेम सिंह उर्फ हुकम सिंह को अरेस्ट किया। उसके पास मिले 1.90 किलो गांजा जब्त किया गया। पूछताछ में सामने आया है कि वह गांजा पीने का आदी है। उसके साथ बस्ती में रहने वाले से गांजा खरीद कर बेचता है। इससे उसकी कमाई भी हो जाती है। छोटी-छोटी पूड़िया में गांजा बांधकर 100-200 रुपए में बेचता है। काफी संख्या में उसके कस्टमर बन गए हैं। जो उसे ढूंढते हुए खुद गांजा खरीदने आ जाते है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक