Home » राजस्थान » बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया केन्द्रीय कारागृह एवं महिला बंदी सुधार गृह का निरीक्षण

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया केन्द्रीय कारागृह एवं महिला बंदी सुधार गृह का निरीक्षण

न्यूज इन राजस्थान जयपुर(सुनील शर्मा)* नालसा एवं रालसा द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार बोर्ड ऑफ विजिटर्स के अध्यक्ष एवं सदस्यगण चन्द्र प्रकाश श्रीमाली,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय, पल्लवी शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय द्वारा केन्द्रीय कारागृह एवं महिला बंदी सुधार गृह,जयपुर में जातिगत भेदभाव नहीं करने एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्णय की पालना में निरीक्षण किया गया एवं कारागृह स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 

इसी क्रम में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय द्वारा जिला कारागृह का मासिक निरीक्षण किया गया।केंद्रीय कारागृह जयपुर का निरीक्षण कर बंदियो को दी जा रही आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष व सचिव द्वारा बंदीगण से वार्तालाप किया गया तथा उन्हें कारागृह में दी जा रही मूलभूत सुविधाएं जैसे की चिकित्सकीय सुविधा एवं साफ सफाई व्यवस्था आदि के बारे में पूछताछ की एवं कारागृह स्टाफ को इनमें और सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान आशाराम चौधरी, अति.डी.सी.पी जयपुर पूर्व,मुकेश मूंड अति.जिला कलेक्टर दक्षिण,डॉ.इन्द्रा गुप्ता डिप्टी सीएमएचओ,सुमित तिवाड़ी, ई.ई.,पीडब्ल्यूडी,बी.पी.चन्देल,संयुक्त सचिव,समाज कल्याण विभाग,बिहारी लाल,एडीईओ,शिक्षा विभाग,आसिफ शेख,जे.एल.सी,भवानी सिंह शेखावत, जिला औद्योगिक अधिकारी जयपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक