महाकुंभ मेला 2025 के दौरान प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने जयपुर होकर 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन 16 जनवरी से 19 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। इनमें उदयपुर सिटी-धनबाद, बाड़मेर-बरौनी, साबरमती-बनारस, भावनगर टर्मिनस-बनारस, राजकोट-बनारस और बेरावल-बनारस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे का दावा है कि इन ट्रेनों के जरिए यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। हकीकत में राजस्थान के यात्रियों को इसका पर्याप्त लाभ नहीं मिल रहा।
महाकुंभ के लिए इन स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट बनी हुई है, जिससे जयपुर और अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों की संख्या तो बढ़ाई गई है, लेकिन राजस्थान से प्रयागराज जाने वालों के लिए सीटों का उचित आवंटन नहीं हो रहा। लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण कई यात्रियों को अपनी योजना बदलनी पड़ रही है, जिससे उन्हें असुविधा हो रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इन ट्रेनों में 2 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, सामान्य श्रेणी और गार्ड डिब्बे उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि सीटों की उपलब्धता राजस्थान के लोगों की मांग के अनुरूप नहीं है। विशेष रूप से जयपुर, अजमेर और जोधपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव होने के बावजूद यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं।
यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे महाकुंभ के दौरान सीटों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ नई ट्रेनों की योजना बनाए ताकि राजस्थान के श्रद्धालु भी इस मेले में आसानी से शामिल हो सकें। रेलवे को राजस्थान से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट का विशेष ध्यान रखते हुए अधिक सुविधाएं सुनिश्चित करनी चाहिए।
ये चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेनें—-
09609/09610 उदयपुर सिटी-धनबाद स्पेशल ट्रेन उदयपुर सिटी से धनबाद के लिए गाड़ी संख्या 09609, 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर रात 8:55 बजे पहुंचेगी और 9:10 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन यह रात 9 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09610 धनबाद से 20 जनवरी को रात 11 बजे रवाना होगी। यह 22 जनवरी को जयपुर स्टेशन पर रात 1:30 बजे पहुंचेगी और 1:40 बजे प्रस्थान कर सुबह 9:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
यह ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, प्रयागराज, और अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 19 डिब्बे होंगे, जिसमें 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 9 स्लीपर, 2 सामान्य और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।
04811/04812 बाड़मेर-बरौनी स्पेशल ट्रेन बाड़मेर से बरौनी के लिए गाड़ी संख्या 04811, 19 जनवरी को शाम 5:30 बजे रवाना होगी। यह दूसरे दिन सुबह 3:30 बजे जयपुर पहुंचेगी और 3:40 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन यह सुबह 9 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04812 बरौनी से 21 जनवरी को रात 11 बजे रवाना होगी। यह 23 जनवरी को सुबह 2:50 बजे जयपुर पहुंचेगी और 3 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।
यह ट्रेन बलोतरा, जोधपुर, फुलेरा, जयपुर, प्रयागराज, बक्सर, दानापुर, हाजीपुर और अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 18 डिब्बे होंगे, जिनमें 4 स्लीपर, 12 सामान्य और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।
महाकुंभ के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों का संचालन किया गया है। रेलवे का कहना है कि इससे यात्रीगण आसानी से महाकुंभ में शामिल हो सकेंगे।
साबरमती-बनारस मेला स्पेशल ट्रेन (09413/09414)
साबरमती से बनारस के बीच गाड़ी संख्या 09413, साबरमती-बनारस मेला स्पेशल रेलसेवा 16, 05, 09, 14 और 18 फरवरी 2025 को (5 ट्रिप) साबरमती से 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09414, बनारस-साबरमती मेला स्पेशल रेलसेवा 17, 06, 10, 15 और 19 फरवरी 2025 को (5 ट्रिप) बनारस से 19:30 बजे रवाना होकर अगले दिन मध्यरात्रि 00:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, रानी, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर ठहरेगी। इस रेलसेवा में 01 सैकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
भावनगर टर्मिनस-बनारस मेला स्पेशल ट्रेन (09555/09556)
गाड़ी संख्या 09555, भावनगर टर्मिनस-बनारस मेला स्पेशल रेलसेवा 22, 16 और 20 फरवरी 2025 को (3 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से 05:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09556, बनारस-भावनगर टर्मिनस मेला स्पेशल रेलसेवा 23, 17 और 21 फरवरी 2025 को (3 ट्रिप) बनारस से 19:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 05:00 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, रानी, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें 01 सैकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
साबरमती-बनारस मेला स्पेशल ट्रेन (09421/09422) – वाया गांधीनगर कैपिटल
गाड़ी संख्या 09421, साबरमती-बनारस मेला स्पेशल ट्रेन 19, 23 और 26 जनवरी 2025 को (3 ट्रिप) साबरमती से 10:25 बजे रवाना होकर अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09422, बनारस-साबरमती मेला स्पेशल रेलसेवा 20, 24 और 27 जनवरी 2025 को (3 ट्रिप) बनारस से 19:30 बजे रवाना होकर अगले दिन मध्यरात्रि 01:25 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन गांधीनगर कैपिटल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, रानी, मारवाड़ जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर ठहरेगी। इस रेलसेवा में 01 सैकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
राजकोट-बनारस मेला स्पेशल ट्रेन (09537/09538)
गाड़ी संख्या 09537, राजकोट-बनारस मेला स्पेशल ट्रेन 06, 15 और 19 फरवरी 2025 को (3 ट्रिप) राजकोट से 06:05 बजे रवाना होकर अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09538, बनारस-राजकोट मेला स्पेशल रेलसेवा 07, 16 और 20 फरवरी 2025 को (3 ट्रिप) बनारस से 19:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 04:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। यह ट्रेन वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, रानी, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर ठहरेगी। इस रेलसेवा में 02 सैकंड एसी, 08 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार और 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
बेरावल-बनारस-बेरावल मेला स्पेशल ट्रेन (09591/09592)
गाड़ी संख्या 09591, बेरावल-बनारस मेला स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी 2025 को (1 ट्रिप) बेरावल से 22:20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 14:45 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09592, बनारस-बेरावल मेला स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी 2025 को (1 ट्रिप) बनारस से 19:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 09:00 बजे बेरावल पहुंचेगी। यह ट्रेन राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, रानी, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर ठहरेगी। इस रेलसेवा में 02 सैकंड एसी, 08 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार और 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।






