Home » राजस्थान » जयपुर में फ्लैट दिखाने के बहाने महिला से रेप:किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी

जयपुर में फ्लैट दिखाने के बहाने महिला से रेप:किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी

जयपुर की भांकरोटा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने शिकायत दी है कि सुरेश चौधरी नाम का व्यक्ति उसे फ्लैट दिखाने के लिए अपने साथ ले कर गया था। रास्ते में मुख्य मार्ग से गाड़ी कच्चे रास्ते पर ले गया। आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जांच अधिकारी एसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया- वैशाली नगर में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि सुरेश चौधरी ने उसके साथ गलत काम किया है। महिला को आरोपी फ्लैट दिखाने के बहाने अपने साथ रिंग पर लेकर गया। कुछ दूर चलने के बाद आरोपी ने कार को कच्ची सड़क पर डाल दी। इसके बाद आरोपी ने उस के साथ गलत काम किया। आरोपी ने रेप के बाद महिला को धमकाया कि अगर किसी को इसकी जानकारी दी तो वह उसे मार देगा। महिला ने हिम्मत कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।

पीड़िता का आज मेडिकल कराया जाएगा जिस के बाद पीड़िता के कोर्ट के सामने बयान दर्ज कराये जाएंगे। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सुरेश चौधरी के सम्भावित ठिकानों पर पुलिस टीम निरंतर दबिश दे रही हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान