Home » मनोरंजन » सत्य बिना किसी औचित्य के… ऊँचा खड़ा, तलाक की खबरों के बीच धनश्री ने तोड़ी चुप्पी, किया साफ

सत्य बिना किसी औचित्य के… ऊँचा खड़ा, तलाक की खबरों के बीच धनश्री ने तोड़ी चुप्पी, किया साफ

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों काफी चर्चा में है. चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए. खिलाड़ी और उनकी पत्नी धनश्री के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है इसको लेकर तेजी से खबरें फैल रही है. दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी अनफॉलो कर दिया. और अब इसी बीच धनश्री ने मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

धनश्री ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा कि पिछले कुछ दिन मेरे परिवार और मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से कठिन रहे हैं. जो बात वास्तव में परेशान करने वाली है, वह है तथ्य-जांच से रहित निराधार लेखन, और नफरत फैलाने वाले चेहरेहीन ट्रोल द्वारा मेरी प्रतिष्ठा का चरित्र हनन.

नाम बनाने के लिए की कड़ी मेहनतः

मैंने अपना नाम और ईमानदारी बनाने के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत की है. मेरी चुप्पी कमजोरी की निशानी नहीं है; बल्कि ताकत की निशानी है. जबकि ऑनलाइन नकारात्मकता आसानी से फैलती है, दूसरों को ऊपर उठाने के लिए साहस और करुणा की आवश्यकता होती है. मैं अपने सत्य पर ध्यान केंद्रित करना और अपने मूल्यों को बनाए रखते हुए आगे बढ़ना चुनती हूँ. सत्य बिना किसी औचित्य की आवश्यकता के ऊँचा खड़ा होता है.

ऐसे में अब इसके बाद से मामले को लेकर कयास लगाए जा रहे है. कि क्या सच में दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है हालांकि अभी तक इस मामले पर दोनों की ओर से खुलकर कुछ भी नहीं कहा गया है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक