Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर पुलिस आयुक्त ने आमेर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’*

जयपुर पुलिस आयुक्त ने आमेर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’*

*न्यूज इन राजस्थान जयपुर(सुनील शर्मा)जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने गुरूवार को आमेर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिए। 

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध कुँवर राष्ट्रदीप,पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डूडी डोगरा,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर-प्रथम दुर्ग सिंह,सहायक पुलिस आयुक्त आमेर,भोपाल सिंह भाटी सहित संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान कई परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया है साथ ही आयुक्त ने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए थाना स्तर में प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में आपसी मुकदमें, पारिवारिक विवाद,जमीनी विवाद, मकानों पर कब्जे,अवैध कब्जे,चोरी, मारपीट सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने सभी शिकायतों की जांच कर कम से कम समय में निश्चित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए।साथ ही आयुक्त ने संबधित अधिकारियों को परिवादियों की समस्याओं का तुरंत रिस्पॉन्स देने और निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस आयुक्त ने शिप्रापथ,कानोता,करधनी, विद्याधरनगर,शिवदासपुरा,बगरू,चौमू, प्रतापनगर,जयसिंहपुरा खोर,जवाहर सर्किल,वैशालीनगर एवं मुहाना थाने में जनसुनवाई कर सैकड़ों परिवादियों को राहत दी थी।जनसुनवाई की खास बात यह रही कि परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाता है। समय लगने वाली अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए भी निर्देश दिया जाता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक