Home » मनोरंजन » जयपुर में अक्षय कुमार वैन पर चढ़कर बैठे:धूप सेकते हुए चाय भी पी; तब्बू ने डांस किया, भूत बंगला के सीन शूट हुए

जयपुर में अक्षय कुमार वैन पर चढ़कर बैठे:धूप सेकते हुए चाय भी पी; तब्बू ने डांस किया, भूत बंगला के सीन शूट हुए

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जयपुर में फिल्म भूत-बंगला की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें अक्षय अपनी वैनिटी वैन की छत पर धूप सेकते हुए और चाय पीते नजर आ रहे हैं। दरसअल, खिलाड़ी कुमार एकता कूपर की मूवी की शूटिंग पिंकसिटी व आसपास की अलग-अलग लोकेशंस पर कर रहे हैं।

बीते करीब एक महीने में इस मूवी का बड़ा हिस्सा चौमू हाऊस, गलताजी, सिसोदिया रानी का बाग में शूट हुआ है। गुरुवार को अक्षय सिसोदिया रानी बाग के पास ही शूटिंग लोकेशन पर थे। शूटिंग पूरी कर गुरुवार को ही वे मुंबई लौट गए। इससे पहले अक्षय ने मकर संक्रांति पर परेश रावल के साथ पतंगबाजी भी की थी।

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही इस हॉरर-कॉमेडी मूवी में परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू भी हैं। गुरुवार को एक्ट्रेस तब्बू के डांस सीन शूट हुए। ये पूरा शूट गलताजी मंदिर में फिल्माया गया। इसके अलावा आर्टिफिशियल सेट बनाकर कुछ खास सीन शूट किए गए।

गलताजी के पास तब्बू ने गुरुवार से शूटिंग शुरू की है। यहां वे बंगाली साड़ी पहने नजर आ रही हैं। (फोटो- ऋषभ सैनी)
गलताजी के पास तब्बू ने गुरुवार से शूटिंग शुरू की है। यहां वे बंगाली साड़ी पहने नजर आ रही हैं। (फोटो- ऋषभ सैनी)

प्रोडक्शन हाऊस ने आखिरी पलों में चेंज की शूटिंग लोकेशन

जानकारी के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस ने चौमूं पैलेस में एक महीने शूटिंग करने के लिए बुकिंग मांगी थी, लेकिन आगामी दिनों शादियों की बुकिंग होने के कारण शूटिंग वेन्यू को चेंज करना पड़ा। ऐसे में सबसे पहले अक्षय कुमार के सीन कंप्लीट किए गए। अक्षय कुमार ने 17 साल पहले भी प्रियदर्शन की फिल्म भूल-भुलैया के लिए यहां शूटिंग की थी।

भूत-बंगला की शूटिंग से जुड़े PHOTOS…

वैनिटी वैन के ऊपर अक्षय को बैठा देख बड़ी संख्या में लोग शूटिंग लोकेशन पर पहुंच गए। अक्षय भी उनसे मिलने पहुंचे।
वैनिटी वैन के ऊपर अक्षय को बैठा देख बड़ी संख्या में लोग शूटिंग लोकेशन पर पहुंच गए। अक्षय भी उनसे मिलने पहुंचे।
फिल्म से तब्बू भी जुड़ गई है, पहले उन्होंने चौमूं पैलेस में शूट किया, अब गलताजी में शूट कर रही हैं।
फिल्म से तब्बू भी जुड़ गई है, पहले उन्होंने चौमूं पैलेस में शूट किया, अब गलताजी में शूट कर रही हैं।
एकता कपूर का प्रोडक्शन हाऊस भूत बंगला मूवी बना रहा है। बीते दिनों एकता कपूर भी अपने बच्चों के साथ पिंकसिटी पहुंची थीं।
एकता कपूर का प्रोडक्शन हाऊस भूत बंगला मूवी बना रहा है। बीते दिनों एकता कपूर भी अपने बच्चों के साथ पिंकसिटी पहुंची थीं।
गुरुवार को अक्षय कुमार फिल्म का एक पूरा शेड्यूल पूरा कर मुंबई लौट गए। इस दौरान वे सांगानेर एयरपोर्ट पर नजर आए।
गुरुवार को अक्षय कुमार फिल्म का एक पूरा शेड्यूल पूरा कर मुंबई लौट गए। इस दौरान वे सांगानेर एयरपोर्ट पर नजर आए।
एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अक्षय ने होटल लीला पैलेस के स्टाफ के साथ फोटो भी क्लिक करवाई।
एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अक्षय ने होटल लीला पैलेस के स्टाफ के साथ फोटो भी क्लिक करवाई।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक