Home » राजस्थान » जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM के काफिले का एक्सीडेंट:दौसा में नीलगाय से टकराई कार; दिल्ली से अजमेर दरगाह जा रहे थे

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM के काफिले का एक्सीडेंट:दौसा में नीलगाय से टकराई कार; दिल्ली से अजमेर दरगाह जा रहे थे

राजस्थान के दौसा में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर 1.45 बजे के आस-पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ।

बताया जा रहा है कि नीलगाय अचानक काफिले की कार के सामने आ गई। इससे एस्कॉर्ट कर रही दिल्ली पुलिस की कार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के कारण कार के सामने के दोनों एयरबैग खुल गए थे। फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित हैं। वे अजमेर दरगाह जियारत करने जा रहे थे।

घटना में पुलिस की गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
घटना में पुलिस की गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

एस्कॉर्ट कर रही कार सवार दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पप्पूराम मीणा ने बताया- दौसा सदर थाना के भांडारेज इंचरचेंज के पास अचानक पेड़ों में से नीलगाय छलांग लगाकर निकली। हम कार में चार लोग थे, और अजमेर जा रहे थे।

एक्सीडेंट में सिर्फ दिल्ली पुलिस की कार ही नील गाय से भिड़ी है।
एक्सीडेंट में सिर्फ दिल्ली पुलिस की कार ही नील गाय से भिड़ी है।

सचिन पायलट के ससुर हैं अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के ससुर हैं। हालांकि अब सचिन पायलट और अब्दुल्ला की बेटी सारा का तलाक हो गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक