Home » राष्ट्रीय » दिल्ली चुनाव अपडेट्स:केजरीवाल बोले- भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा, कानून-व्यवस्था सुधारने पर एक भी लाइन नहीं

दिल्ली चुनाव अपडेट्स:केजरीवाल बोले- भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा, कानून-व्यवस्था सुधारने पर एक भी लाइन नहीं

दिल्ली चुनाव पर भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा है। उसमें एक भी लाइन इस बारे में नहीं थी कि दिल्ली की कानून व्यवस्था कैसे सुधारेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में सिर्फ एक ही लाइन थी कि केजरीवाल जो काम कर रहा है, उससे सीखकर हम भी काम करेंगे। अगर केजरीवाल से ही सीखकर करना है तो हम तो कर रहे हैं न। वैसे भी जब उन्हें पता है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली तो कम से कम घोषणाएं बड़ी करते।

इसके बाद केजरीवाल ने X पर भी लिखा- बीजेपी का संकल्प पत्र नहीं बल्कि ‘केजरीवाल पत्र’ है। बीजेपी का कहना है- ‘केजरीवाल वाले सारे काम करने के लिए बीजेपी को वोट दो।’ केजरीवाल वाले सारे काम तो केजरीवाल ही ज्यादा अच्छे करेगा, फिर कोई बीजेपी को वोट क्यों दे?

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी मेनिफेस्टो जारी किया। उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही दिल्ली में बिजली, बस और पानी को लेकर मौजूदा सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, वह जारी रहेंगी

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान