Home » अंतर्राष्ट्रीय » बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी मारे:2 की बॉडी मिली; पाकिस्तान पोस्ट से फायरिंग की वजह से तीसरे की लाश उठा नहीं पा रहे

बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी मारे:2 की बॉडी मिली; पाकिस्तान पोस्ट से फायरिंग की वजह से तीसरे की लाश उठा नहीं पा रहे

कश्मीर के बारामूला में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास उरी, हथलंगा इलाके में शनिवार यानी 16 सितंबर को सेना ने एनकाउंटर में तीनों आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए दो आतंकियों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं।

तीसरे आतंकी की लाश, बॉर्डर के पास है। पाकिस्तान पोस्ट से लगातार फायरिंग होने के कारण बॉडी नहीं उठाई जा पा रही है। तीनों की पहचान होना बाकी है।

उरी-हथलंगा में सुबह आतंकियों के देखे जाने के बाद सेना-पुलिस ने जाॅइंट ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

ये वही इलाका है जहां दिसंबर 2022 में सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। तब एक गुफा से हथियारों का जखीरा बरामद किया था।

पिछले 6 दिनों में यह तीसरा एनकाउंटर है। 11 सितंबर को राजौरी में 2 आतंकी मारे गए और 1 जवान शहीद हुआ था। अनंतनाग के कोकेरनाग के जंगल में 13 सितंबर से एनकाउंटर जारी है। 4 जवान शहीद हो चुके हैं। यहां आतंकियों की तलाश जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश