Home » राजस्थान » जयपुर शहर में मोबाइल स्नेचिंग, 2 बदमाश पकड़े:CCTV फुटेज से किया पीछा, लूटे गए 11 मोबाइल किए बरामद

जयपुर शहर में मोबाइल स्नेचिंग, 2 बदमाश पकड़े:CCTV फुटेज से किया पीछा, लूटे गए 11 मोबाइल किए बरामद

जयपुर में मोबाइल लूटने वाली गैंग के दो बदमाशों को अरेस्ट किया गया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीछा कर दोनों बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 11 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया- मोबाइल लूट में आरोपी लाला उर्फ रतन बैरवा पुत्र किशन सिंह निवासी टीला नंबर-6 जवाहर नगर और जगदीश उर्फ लाला पुत्र प्रभुदयाल निवासी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली हाल टीला नंबर-6 जवाहर नगर को अरेस्ट किया है। शहर में हो रही मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को लेकर पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले।

पुलिस टीम ने CCTV फुटेज के आधार पर मोबाइल स्नेचर का पीछा किया। पीछा करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के 11 मोबाइल बरामद किए। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान