Home » राजस्थान » प्यार के लिए 15 लाख में लड़की से लड़का बना:जयपुर में की शादी, मथुरा में पति-पत्नी की तरह रह रहे; पुलिस पहुंची तो हुआ खुलासा

प्यार के लिए 15 लाख में लड़की से लड़का बना:जयपुर में की शादी, मथुरा में पति-पत्नी की तरह रह रहे; पुलिस पहुंची तो हुआ खुलासा

राजस्थान में एक युवती के जेंडर चेंज करवाकर सहेली से शादी करने का मामला सामने आया है। करीब सात साल पहले जयपुर की छात्रा से उसका प्रेम-प्रसंग हुआ था। शादी करने के लिए इंदौर में 15 लाख रुपए खर्च कर जेंडर चेंज करवाया था।

आर्य समाज में शादी कर पिछले 15 दिन से दोनों पति-पत्नी मथुरा में किराए पर रह रहे थे। जयपुर के सांगानेर थाने में गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस दोनों को ढूंढते हुए मथुरा पहुंची। जयपुर लेकर आई। दोनों के बयान दर्ज किए। बालिग होने पर साथ रहने की सहमति लिखित में देने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया है।

सांगानेर थाने के हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल ने बताया- साल 2017 में भरतपुर की रहने वाली सविता अपनी बहन के साथ पढ़ने के लिए जयपुर आई थी। सांगानेर में किराए से रहकर कोचिंग की पढ़ाई करने लगी। इस दौरान पास ही रहने वाली प्रीति (बदला हुआ नाम) से दोस्ती हो गई। अच्छी सहेलियां बनने के कारण दोनों में ज्यादातर समय बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों सहेलियों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

कोरोना काल के चलते दोनों सहेलियां एक-दूसरे से अलग हो गईं। दोनों के बीच अक्सर मोबाइल पर बातचीत होने लगी। साल 2021 में कोरोना काल खत्म होने पर दोनों सहेली सविता और प्रीति की मुलाकात हुई। गहरे प्यार के चलते दोनों ने एक साथ जीवन जीने का फैसला लिया। पति-पत्नी बनकर एक-दूसरे के साथ रहने के चलते जेंडर चेंज करवाने तक की बातचीत होने लगी।

2017 में भरतपुर की रहने वाली सविता अपनी बहन के साथ पढ़ने के लिए जयपुर आई थी।
2017 में भरतपुर की रहने वाली सविता अपनी बहन के साथ पढ़ने के लिए जयपुर आई थी।

मई 2022 में सविता से बना ललित सिंह हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल ने बताया- बातचीत के बाद फैसला हुआ कि सविता अपना जेंडर चेंज कर लड़का बनेगी। इसके लिए उसे मदद की जरूरत थी। सविता ने सहेली से प्यार होने की बात अपने डॉक्टर जीजा को बताई। जीजा से जेंडर चेंज करवाने और सहेली प्रीति से शादी करवाने की मदद मांगी।

इंदौर के एक हॉस्पिटल को जेंडर चेंज के लिए डॉक्टर जीजा ने सजेस्ट किया। 31 मई 2022 को हॉस्पिटल में जेंडर चेंज के लिए सविता ने डॉक्टर से कंसल्ट किया। जेंडर चेंज के लिए करीब 10 महीने में तीन बार सर्जरी हुई। जेंडर चेंज होने पर सविता लड़की से लड़का ललित सिंह बन गई। जेंडर चेंज के दौरान उसका करीब 15 लाख रुपए खर्चा हुआ।

आर्य समाज में की शादी जेंडर चेंज कर सविता ने ललित सिंह के नाम से अपने डॉक्युमेंट में भी चेंज करवाया। समय बीतने के साथ ही उसने प्रीति से शादी करने की बातचीत की। साथ जीवन जीने की सहमति पर दोनों ने 24 नवंबर 2024 को जयपुर के आर्य समाज वैदिक संस्थान मंडल में शादी कर ली। आर्य समाज में शादी के बाद ललित सिंह अपने जीजा के साथ मथुरा चला गया।

हॉस्पिटल में सुपरवाइजर की जॉब मथुरा के महावन इलाके में आनंद बिहार में ललित सिंह ने किराए से मकान ले लिया। अपने जीजा के मेडिकल कॉलेज में ही सुपर वाइजर की जॉब करने लगा। प्रीति के पिता के बेटी की शादी के लिए लड़का देखने का ललित सिंह को पता चला।

प्लानिंग के तहत 10 जनवरी को प्रीति बीएड की पढ़ाई का बहाना बनवाकर भरतपुर जाने के लिए कहकर घर से चली गई। इसके बाद प्रीति ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। परिजनों के रिश्तेदार-परिचितों के यहां काफी ढूंढने के बाद भी प्रीति का पता नहीं चला।

गुमशुदगी दर्ज पर पुलिस ने ढूंढ निकाला हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल ने बताया- सांगानेर थाने में 15 जनवरी को लापता प्रीति के पिता ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। पांच दिन से लापता लड़की का मोबाइल नंबर भी बंद था। मामले की जांच की गई।

पुलिस लापता प्रीति के मोबाइल की लास्ट लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार सर्च करते हुए मथुरा के महावन इलाके में जा पहुंची। प्रीति को ढूंढने के दौरान सहेली के डॉक्टर जीजा से कॉन्टैक्ट होना सामने आया। डॉक्टर जीजा से कॉन्टैक्ट कर पुलिस ने पूरी कहानी जानने पर बयान दर्ज करवाने के लिए कहा।

जयपुर लेकर आई, वापस चले गए मथुरा हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल ने बताया- लापता प्रीति के साथ ललित सिंह नाम का लड़का भी मिला। पूछताछ में ललित सिंह के जेंडर चेंज करवाकर लड़की से लड़का बनाने का पता चला। दोनों ने सहमति से आर्य समाज में शादी कर पिछले 15 दिन से पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे।

सांगानेर थाने में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट पर पुलिस दोनों को जयपुर लेकर आई। रिपोर्ट पर प्रीति के बयान दर्ज किए गए। दोनों ने लिखित में आपसी रजामंदी से साथ रहने की एप्लिकेशन भी दी।

ललित सिंह उर्फ सविता (30) और प्रीति (24) के बालिग होने के डॉक्युमेंट देखकर छोड़ दिया। जेंडर चेंज के बाद शादी कर बने पति-पत्नी दोनों वापस जयपुर से मथुरा चले गए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक