Home » राजस्थान » जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप:पड़ोसी ने अकेला पाकर पकड़ा, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप:पड़ोसी ने अकेला पाकर पकड़ा, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने घर में अकेला पाकर नाबालिग से रेप किया। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। मुहाना थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मुहाना) मदन लाल कड़वासरा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- मुहाना इलाके में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 16 साल की बेटी के साथ पड़ोसी युवक ने रेप किया। आरोप है कि दिसम्बर-2024 में नाबालिग बेटी को घर में अकेला पाकर आरोपी पड़ोसी ने जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म के दौरान उसका अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया।

अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मुहाना थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने आरोपी पड़ोसी की करतूत बताते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग पीड़िता का मेडिकल करवाया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन