Home » अंतर्राष्ट्रीय » IAS टीना डाबी मां बनीं, जयपुर में बेटे को दिया जन्म

IAS टीना डाबी मां बनीं, जयपुर में बेटे को दिया जन्म

यूपीएससी 2015 की टॉपर रही टीना डाबी मां बन गई हैं। डाबी ने जयपुर के निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। जैसलमेर में कलेक्टर के पद पर काम करते हुए टीना डाबी जुलाई से लीव पर चली गई थीं। बेटे के जन्म के बाद उनको और उनके पति आईएएस अफसर प्रदीप गवांडे को लोगों ने सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान टीना डाबी के परिवार के साथ गोद भराई (बेबी शॉवर) की रस्म निभाई थी।

टीना डाबी सबसे पहले 2015 में चर्चा में आई थीं। जब उन्होंने यूपीएससी में टॉप किया था। इसके बाद अपने ही बैच के नंबर दो रैंक पर आए आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान से शादी की थी। अतहर आमिर से मार्च 2018 में शादी करने के बाद दोनों ही अधिकारी राजस्थान कैडर में रहे। साल 2020 में अतहर आमिर ने अपना तबादल जम्मू-कश्मीर कैडर में करवा लिया। वे प्रतिनियुक्त पर जम्मू-कश्मीर चले गए।

टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी भी आईएएस हैं।

2022 में दूसरी शादी की थी

नवंबर 2020 में ही दोनों ने तलाक के लिए जयपुर की फैमिली कोर्ट में अर्जी लगाई। अगस्त 2021 में तलाक हुआ। इसके बाद टीना डाबी ने साल 2022 में अपने से 10 साल बड़े आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी की थी। प्रदीप महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

जैसलमेर में कलेक्टर के तौर पर पहली पोस्टिंग थी

जैसलमेर जिले में टीना डाबी की कलेक्टर के तौर पर ये पहली पोस्टिंग थी। अपनी पर्सनल जिंदगी की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली आईएएस टीना डाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। टीना की तरह ही उनकी छोटी बहन रिया डाबी ने भी आईएएस की एग्जाम में 15वीं रैंक हासिल की थी।

ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुई टीना डाबी

टीना डाबी के मां बनते ही सोशल मीडिया पर बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। टीना डाबी ट्विटर के टॉप ट्रेंड में आ गई हैं। कई अधिकारी और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश