Poola Jada
Home » राजस्थान » जालोर के गणतंत्र दिवस समारोह में पार्षद की मौत:अचानक सीने में दर्द उठा और गिर पड़े, पाली में परेड करती छात्रा बेहोश हुई

जालोर के गणतंत्र दिवस समारोह में पार्षद की मौत:अचानक सीने में दर्द उठा और गिर पड़े, पाली में परेड करती छात्रा बेहोश हुई

जालोर जिले के आहोर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पार्षद अरविंद जैन (42) का हार्ट अटैक से मौत हो गई। नगरपालिका चेयरमैन सुजाराम प्रजापत ने बताया- जैन रविवार सुबह नगरपालिका परिसर में चल रहे समारोह में भाग लेने आए थे। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत आहोर CHC ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर, पाली में परेड के दौरान कक्षा 11 की छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे फौरन हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा राजस्थान देशभक्ति के रंग में रंग गया है। सुबह से ही देशभक्ति गाने बज रहे हैं। भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं। प्रदेश का राजकीय गणतंत्र दिवस समारोह उदयपुर के गांधी ग्राउंड में हो रहा है। यहां राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा सहित तमाम नेता-मंत्री, अधिकारी भी मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल हरिभाऊ ने कहा- प्रदेश सरकार ने रिफाइनरी के निर्माण को गति दी है। 83 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। इसी तरह राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम हो रहा है। लड़कियों का भी सरकार बराबर ख्याल रख रही है। इसी सोच के साथ लाडो प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है।

उदयपुर के गांधी ग्राउंड पर राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने ध्वजारोहण किया।
उदयपुर के गांधी ग्राउंड पर राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने ध्वजारोहण किया।
रविवार को उदयपुर सर्किट हाउस में सीएम भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया।
रविवार को उदयपुर सर्किट हाउस में सीएम भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया।

रविवार सुबह उदयपुर के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और बड़ी चौपड़ पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने झंडा फहराया। दीया कुमारी ने कहा- संविधान पर हमें गर्व है। देश निर्माण में योगदान देने की हमारी भी जिम्मेदारी है। डोटासरा ने कहा- बाबा साहब ने संविधान लिख अधिकार और कर्तव्य दिए। कांग्रेस नेताओं ने आजादी के लिए प्राण दिए।

तस्वीरों में राजस्थान का गणतंत्र दिवस समारोह…

जयपुर स्थित बड़ी चौपड़ पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने रविवार सुबह ध्वजारोहण किया।
जयपुर स्थित बड़ी चौपड़ पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने रविवार सुबह ध्वजारोहण किया।
उदयपुर के गांधी ग्राउंड में घोड़े पर एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए।
उदयपुर के गांधी ग्राउंड में घोड़े पर एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए।
दौसा के राजेश पायलट स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मंच पर आई वीरांगना के सामने कुछ इस तरह से झुककर मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रणाम किया।
दौसा के राजेश पायलट स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मंच पर आई वीरांगना के सामने कुछ इस तरह से झुककर मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रणाम किया।
अलवर में वन मंत्री संजय शर्मा ने वीरांगनाओं का सम्मान करने के बाद उनके पैर छुए। इसके बाद वीरांगनाओं के साथ नाश्ता किया।
अलवर में वन मंत्री संजय शर्मा ने वीरांगनाओं का सम्मान करने के बाद उनके पैर छुए। इसके बाद वीरांगनाओं के साथ नाश्ता किया।
गणतंत्र दिवस पर जयपुर के चौगान स्टेडियम में योग का प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स।
गणतंत्र दिवस पर जयपुर के चौगान स्टेडियम में योग का प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स।
उदयपुर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कलाकारों ने खूब वाहवाही लूटी।
उदयपुर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कलाकारों ने खूब वाहवाही लूटी।
जोधपुर के उम्मेद स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पीटी प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
जोधपुर के उम्मेद स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पीटी प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
जोधपुर के उम्मेद स्टेडियम में ट्रैफिक पुलिस और जोधपुर आयुक्तालय की ओर से एक खास झांकी सजाई गई। इसमें युवाओं से नशा नहीं करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। झांकी में यमराज, चित्रगुप्त और ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

उदयपुर के गांधी ग्राउंड में हुए गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में एक से बढ़कर एक झांकी शामिल हुई।
उदयपुर के गांधी ग्राउंड में हुए गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में एक से बढ़कर एक झांकी शामिल हुई।
उदयपुर में हुए राजकीय समारोह में राजस्थान की विरासत को दिखाती झांकी शामिल हुई।
उदयपुर में हुए राजकीय समारोह में राजस्थान की विरासत को दिखाती झांकी शामिल हुई।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक