Home » राजस्थान » राजस्थान में 1100 रुपए सस्ती हुई चांदी:10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत 400 घटकर पहुंची 82,200

राजस्थान में 1100 रुपए सस्ती हुई चांदी:10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत 400 घटकर पहुंची 82,200

दुनियाभर में आई अस्थिरता के बाद कीमती धातुओं की कीमत में बदलाव का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सोमवार को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। जिसके बाद राजस्थान में 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत 400 रुपए घटकर कर जहां 82 हजार 200 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत में 1100 रुपए की कमी आई है। जिसके बाद एक किलो चांदी की कीमत 92 हजार 400 रुपए पर आ गई है।

जयपुर के सर्राफा व्यापारी शंकर सोनी ने बताया कि दुनियाभर में हो रहे बदलाव की वजह से सोने और चांदी की कीमत में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में आने वाले एक सप्ताह में स्टैंडर्ड सोने की कीमत में जहां तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत में बड़ा बदलाव हो सकता है।

जयपुर सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82 हजार 200 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 77 हजार रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 64 हजार रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 50 हजार 800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत 92 हजार 400 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

  • सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉल मार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉल मार्क कोड होगा। इसे हॉल मार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍यों कि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत: मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।

अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक