Home » राजस्थान » Union Budget 2025: AI को लेकर केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन AI एंड एजुकेशन बनेगा

Union Budget 2025: AI को लेकर केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन AI एंड एजुकेशन बनेगा

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं. बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने AI को लेकर केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा की है. सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन AI एंड एजुकेशन बनेगा. देश में 3 AI एक्सीलेंस सेंटर बनेंगे. AI सेंटर के लिए 500 करोड़ रुपए दिए जाएंगे.

MSME के लिए लोन किया 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़:

बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि डेयरी और फिशरी के लिए 5 लाख तक का लोन मिलेगा. KCC की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की. असम के नामरूप में यूरिया संयत्र खोला जाएगा. भारतीय डाक का विस्तार किया जाएगा. MSME के लिए लोन की सीमा बढ़ाई गई. MSME के लिए लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया. स्टार्टअप लोन के लिए गारंटी शुल्क कम होगा. स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ की सीमा तय की गई. SC-ST महिलाओं के लिए नई योजनाएं.

मछुआरों के लिए स्पेशल इकॉनमी जोन:

सीतारमण ने कहा कि बजट में निर्यात जारी रहेगा. खाद्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएंगे. सीतारमण ने कहा कि ग्रामीण भारत में रोजगार के मौके बढाएंगे. सीतारमण ने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा. मखाना किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. समुद्री उत्पादन में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है. मछुआरों के लिए स्पेशल इकॉनमी जोन बनाए जाएंगे. कपास उत्पादन के लिए 5 साल का प्लान है.

किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 5 लाख हुई:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए ‘धनधान्य योजना’ का ऐलान किया गया. किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 5 लाख हुई. उन्होंने कहा कि देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है. हम दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. अगले 5 साल विकास का मौका है. हमारा लक्ष्य सबका विकास है. टैक्स, ऊर्जा, शहरी विकास पर सरकार का ध्यान है. पीएम धन धान्य योजना की शुरुआत करेंगे. युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बजट भाषण के दौरान लोकसभा में हंगामा हो हुआ. लोकसभा स्पीकर ने विपक्ष को सलाह दी. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि बजट भाषण के दौरान ऐसा कभी भी ऐसा नहीं हुआ. इससे पहले बजट पेश होने से केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक हुई.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील