Home » राष्ट्रीय » Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही बजट, कहा- युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही बजट, कहा- युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता

 दिल्लीः लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है. हम दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. अगले 5 साल विकास का मौका है. हमारा लक्ष्य सबका विकास है. टैक्स, ऊर्जा, शहरी विकास पर सरकार का ध्यान है. पीएम धन धान्य योजना की शुरुआत करेंगे. युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है. 

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बजट भाषण के दौरान लोकसभा में हंगामा हो हुआ. लोकसभा स्पीकर ने विपक्ष को सलाह दी. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि बजट भाषण के दौरान ऐसा कभी भी ऐसा नहीं हुआ. इससे पहले बजट पेश होने से केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक हुई.

इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की. बैठक में केंद्रीय कैबिनेट से बजट को मंजूरी मिली. कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी दी गई. वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टीम के साथ फोटो सेशन हुआ. फोटो सेशन के बाद राष्ट्रपति भवन के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रवाना हुई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपी. और वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से बजट पेश करने की अनुमति ली.

 

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील