Poola Jada
Home » राजस्थान » नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी:बॉडी को कुत्तों ने नोंच दिया था, लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने मोर्चरी में रखवाई लाश

नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी:बॉडी को कुत्तों ने नोंच दिया था, लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने मोर्चरी में रखवाई लाश

सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात बच्ची के शव को कुत्तों ने नोंच भी रखा था। सूचना मिलने पर लक्ष्मणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने शव को लक्ष्मणगढ़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

लक्ष्मणगढ़ पुलिस के मुताबिक कंटेवा रोड पर मकान के पीछे खाली प्लॉट के पास कुत्ते नवजात बच्ची के शव को मुंह में दबाकर घूम रहे थे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुत्तों ने नवजात बच्ची के शव को नोंच भी रखा था। जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया शव को देखने पर लगता है कि नवजात पूरी तरह से परिपक्व है। फिलहाल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की