Home » राजस्थान » सीकर से 15 साल की नाबालिग लड़की लापता:गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, जान से मारने की धमकी दे रहा

सीकर से 15 साल की नाबालिग लड़की लापता:गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, जान से मारने की धमकी दे रहा

15 साल की नाबालिग लड़की के घर से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। लड़की परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने गांव के एक युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामला सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी 15 साल की नाबालिग लड़की 4 फरवरी की रात को 10 बजे घर से लापता हो गई। लड़की परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों का आरोप है कि गांव का रहने वाला एक युवक लड़की को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवक को कई बार पहले भी समझाया गया था लेकिन वह नहीं माना।

युवक लड़की के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई राम सिंह कर रहे हैं। पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान