Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण की जोन 14 में ताबड़तोड़ कार्यवाही

जयपुर विकास प्राधिकरण की जोन 14 में ताबड़तोड़ कार्यवाही

जयपुर (अनिल शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-14 निजी खातेदारी की करीब 06 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतःध्वस्त किया गया। साथ ही जोन-13 में सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम चन्दलाई मोहनपुरा में जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘रिद्धी-सिद्धी नगर’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई ग्रैवल-मिट्टी की सड़के व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

साथ ही जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सावन्त का बास जिला जयपुर में करीब 02 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘गोवर्धन वाटिका सिटी’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी की सड़के व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-01, प्रवर्तन अधिकारी जोन-14,08 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

इसी प्रकार जोन-13 के क्षेत्राधिकार ग्राम मानपुरा माचेड़ी जिला जयपुर मे अवस्थित खसरा नम्बर-46 करीब 1000 वर्गगज सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर बनाई गई झुग्गी झोपड़िया,टीनशेड,कमरा व अन्य अवैध निर्माण कर कब्जा-अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जविप्रा स्वामित्व की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे-अतिक्रमण करने के संबंध में संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही बाबत् उक्त सरकारी भूमि को संरक्षित व सदुपयोंग करने के संबंध में उपायुक्त जोन-13 को पत्र लिखा गया है।उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-02, प्रवर्तन अधिकारी जोन-13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक