Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में किराए का कमरा देखने आई महिला से रेप: हाथ पकड़कर जबरन फ्लैट में खींचा, शोर मचाने पर इकट्ठा हुई भीड़

जयपुर में किराए का कमरा देखने आई महिला से रेप: हाथ पकड़कर जबरन फ्लैट में खींचा, शोर मचाने पर इकट्ठा हुई भीड़

जयपुर में किराए का कमरा देखने आई महिला से रेप का मामला सामने आया है। गेट खोलकर आरोपी ने जबरन हाथ पकड़कर उसे फ्लैट के अंदर खींच लिया। विरोध कर शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रताप नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (प्रताप नगर) जहीर अब्बास कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- प्रताप नगर निवासी 30 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह किराए का कमरा ढूंढ रही थी। कमरा तलाशने के दौरान एक व्यक्ति से बात हुई। इसको लोग गौड नाम से जानते हैं। 13 सितम्बर को सुबह करीब 7:30 बजे किराए का कमरा देखने द्वारकापुरी प्रताप नगर स्थित उसके फ्लैट पर गई।

आरोपी गौड ने गेट खोलते ही उसे जबरन हाथ पकड़कर अंदर फ्लैट में खींच लिया। जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। विरोध कर शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्‌ठा हो गई। जैसे-तैसे आरोपी के चुंगल से छुटने के बाद घर पहुंची। परिजनों को आपबीती सुनाने के बाद प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय