Poola Jada
Home » राजस्थान » क्राइम » सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार*

हिंद न्यूज इन राजस्थान सीकर/जयपुर(सुनील शर्मा)
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान की स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपुर द्वारा की गई ट्रैप कार्यवाही में आरोपी उत्तम पाण्डेय  निवासी ग्राम सरई पाण्डेयपुर, पोस्ट बदनापुर, जनपद अयोध्या (उत्तर प्रदेश) को परिवादी से 13 लाख रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी द्वारा दिनांक 30.12.2025 को एसीबी , जयपुर में प्रस्तुत लिखित शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2022 में एक निजी कंपनी QFX Pvt. Ltd. में निवेश के संबंध में उसके साथ धोखाधड़ी हुई थी। इस संबंध में आरोपी द्वारा परिवादी से संपर्क कर स्वयं को प्रवर्तन निदेशालय (E.D.), चंडीगढ़ के सहायक निदेशक कार्यालय से संबद्ध बताते हुए उक्त प्रकरण में नाम हटवाने एवं राहत दिलाने के बदले रिश्वत की मांग की गई।
शिकायत के अनुसार आरोपी द्वारा प्रारंभ में 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई, जिसे बाद में घटाकर 15 लाख रुपये तथा अंततः 13 लाख रुपये लेने पर सहमति व्यक्त की गई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत आज उपमहानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के सुपरविजन में विजय सिंह, उप अधीक्षक पुलिस, स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपुर द्वारा ट्रैप कार्यवाही की गई। ट्रैप के दौरान आरोपी को होटल अशोका, कल्याण सर्किल के पास रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 13 लाख रुपये की रिश्वत राशि (02 लाख रुपये नगद एवं 11 लाख रुपये अन्य माध्यम से) बरामद की गई।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय