Home » राजस्थान » सीआईडी की टीम ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी, दो युवकों को किया गिरफ्तार

सीआईडी की टीम ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी, दो युवकों को किया गिरफ्तार

जयपुर पुलिस मुख्यालय की सीआईडी क्राइम ब्रांच टीम ने भीलवाड़ा में नशे की खेप पकड़ी है। साथ ही दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सर्च के दौरान इन बदमाशों के पास से पुलिस को 1 किलो 546 ग्राम अफीम और 7 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ है। इसकी कुल कीमत 8.55 लाख रुपए बताई जा रही है। बदमाशों के पास मिली एक कार भी जब्त की गई है। सीआईडी क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया- मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को थाना गुलाबपुरा क्षेत्र में स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से नाकाबंदी कर बिना नंबरी बाइक सवार गोपाल को डिटेन किया। इसने मादक पदार्थ की तस्करी कर रही कार को एस्कॉर्ट करना बताया। कुछ ही देर में पीछे से एक स्विफ्ट कार आई। इसे रुकवा कर तलाशी की गई। इस दौरान 1 किलो 546 ग्राम अफीम और 7 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया।

पुलिस की टीम ने कार सवार तस्कर भेरूलाल पुत्र गोपी लाल और बाइक सवार गोपाल पुत्र नंदलाल के पास से नशे की खेप बरामद की। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय